V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कानून व्यवस्था का पहला फलसफा जन संवाद -विमल किशोर

थाने के त्रैमासिक निरीक्षण में पुलिसिंग सुधारने पर जोर
परिसर की स्वच्छता व अनुशासन के दिए निर्देश
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र ने मेजा कोतवाली के त्रैमासिक निरीक्षण में कानून व्यवस्था के लिए जन संवाद कायम करने पर जोर दिया है।उन्होंने पुलिसिंग सुधारने और जनता मे विस्वास कायम करने के लिए निर्देश दिया है।कहा पुलिस की गश्त से लोगों में भरोसा और अपराधियों में डर पैदा होता है। एसीपी मेजा विमल किशोर ने कोतवाली मेजा का त्रैमासिक निरीक्षण सोमवार को किया है। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में सलामी दी गयी। निरीक्षण में उन्होंने कोतवाली के मेस में जाकर भोजन की स्थिति का जायजा लिया और रसोईं में स्वच्छता के निर्देश दिए। प्रत्येक बैरक की स्थित पर गौर कर वहां मौजूद खामियों को दूर करने की बात की है। इसके बाद थाना परिसर का भ्रमण, मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, हवालात, माल खाने का भी निरीक्षण किया गया। श्री मिश्र ने थानों में रखे शस्त्रों की भी साफ सफाई की जांच की है। उन्होंने कोतवाली परिसर में साफ सफाई और रजिस्टरों के रखरखाव के तौर तरीका सुधारने पर जोर दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

थाने के त्रैमासिक निरीक्षण में पुलिसिंग सुधारने पर जोर
परिसर की स्वच्छता व अनुशासन के दिए निर्देश
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र ने मेजा कोतवाली के त्रैमासिक निरीक्षण में कानून व्यवस्था के लिए जन संवाद कायम करने पर जोर दिया है।उन्होंने पुलिसिंग सुधारने और जनता मे विस्वास कायम करने के लिए निर्देश दिया है।कहा पुलिस की गश्त से लोगों में भरोसा और अपराधियों में डर पैदा होता है। एसीपी मेजा विमल किशोर ने कोतवाली मेजा का त्रैमासिक निरीक्षण सोमवार को किया है। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में सलामी दी गयी। निरीक्षण में उन्होंने कोतवाली के मेस में जाकर भोजन की स्थिति का जायजा लिया और रसोईं में स्वच्छता के निर्देश दिए। प्रत्येक बैरक की स्थित पर गौर कर वहां मौजूद खामियों को दूर करने की बात की है। इसके बाद थाना परिसर का भ्रमण, मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, हवालात, माल खाने का भी निरीक्षण किया गया। श्री मिश्र ने थानों में रखे शस्त्रों की भी साफ सफाई की जांच की है। उन्होंने कोतवाली परिसर में साफ सफाई और रजिस्टरों के रखरखाव के तौर तरीका सुधारने पर जोर दिया है।

Leave a Comment