प्रतापगढ । प्रदेश के अनेक जिलों में कड़ाके की ठंड के कहर से विद्यार्थियों को बचाने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों को इस सप्ताह के अंत तक अवकाश की घोषणा जिला प्रशासन द्वारा कर दी गई है। भीषण ठिठुरन में जनपद के कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों को खुले रखने से विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु माध्यमिक विद्यालयों को बंद रखने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य परिषद् ,प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष डॉ.राघवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सोमवार को सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी को दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद् के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी,माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक राम चंद्र सिंह,जिला अध्यक्ष अनिल सिंह,मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव और मंत्री रामकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें