V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

साहित्यकार दयाराम मौर्य ‘रत्न’ का हुआ सारस्वत अभिनन्दन ।

प्रतापगढ़ | शारदा संगीत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ को उनके साहित्य एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के जरिए समूचे देश में जनपद का गौरव बढाने एवं आने वाली पीढी के लिए पथ-प्रदर्शक एवं प्रेरणा का स्रोत बनने के लिए सारस्वत अभिनन्दन किया गया ।उक्त अवसर पर आनंद मोहन ओझा ने डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ को शिक्षाविद, वरिष्ठ साहित्यकार एवं उत्कृष्ट समाज सेवी होने के साथ पूर्व बाल न्यायाधीश के रूप में अपनी नैतिकता के सभी मूल्यों पर खरे रहते हुए सदैव जनहित के लिए कार्य करने एवं समाज की सेवा करने के लिए सराहा । तथा अन्य वक्ताओ ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की भूरि–भूरि प्रशंसा की | उक्त अवसर पर शारदा संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य एवं अम्मा साहेब ट्रस्ट की संरक्षक सदस्य बीना श्रीवास्तव, अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं शारदा संगीत महाविद्यालय के प्रबंधक आनन्द मोहन ओझा, अन्तर्राष्ट्रीय मानवतावादी सामाजिक संघ के संरक्षकगण कु० नंदिनी श्रीवास्तव, राम प्रकाश तिवारी, कुसुमलता श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, अनुज कुमार पाण्डेय, शालिनी कौशल, शाश्वत पाण्डेय एवं रोहित आदि उपस्थित रहे |

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ | शारदा संगीत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ को उनके साहित्य एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के जरिए समूचे देश में जनपद का गौरव बढाने एवं आने वाली पीढी के लिए पथ-प्रदर्शक एवं प्रेरणा का स्रोत बनने के लिए सारस्वत अभिनन्दन किया गया ।उक्त अवसर पर आनंद मोहन ओझा ने डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ को शिक्षाविद, वरिष्ठ साहित्यकार एवं उत्कृष्ट समाज सेवी होने के साथ पूर्व बाल न्यायाधीश के रूप में अपनी नैतिकता के सभी मूल्यों पर खरे रहते हुए सदैव जनहित के लिए कार्य करने एवं समाज की सेवा करने के लिए सराहा । तथा अन्य वक्ताओ ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की भूरि–भूरि प्रशंसा की | उक्त अवसर पर शारदा संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य एवं अम्मा साहेब ट्रस्ट की संरक्षक सदस्य बीना श्रीवास्तव, अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं शारदा संगीत महाविद्यालय के प्रबंधक आनन्द मोहन ओझा, अन्तर्राष्ट्रीय मानवतावादी सामाजिक संघ के संरक्षकगण कु० नंदिनी श्रीवास्तव, राम प्रकाश तिवारी, कुसुमलता श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, अनुज कुमार पाण्डेय, शालिनी कौशल, शाश्वत पाण्डेय एवं रोहित आदि उपस्थित रहे |

Leave a Comment