V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पठान मूवी के विरोध में विहिप ने पुतला फूंका

कुण्डा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विहिप के केंद्रीय संरक्षक राजा उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर तथा विश्व हिन्दू परिषद् के लिए सेवा कार्य करने वाले डॉ शिवेशानन्द महाराज की अगुवाई में आज पठान मूवी को बैन करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को उपजिलाधिकारी कुण्डा के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।  ज्ञापन के बाद भगवन तिराहा कुण्डा में पठान मूवी, शाहरुख खान और बिलावल भुट्टो का संयुक्त रूप से विहिप द्वारा पुतला फूंका गया। उक्त अवसर पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए डॉ शिवेशानन्द महाराज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस्लामिक कट्टरवाद की मानसिकता वाले लोगों द्वारा फिल्मों के माध्यम से भारत में रहने वाले 100 करोड़ से अधिक हिंदुओं के गौरवशाली सनातन धर्म व संस्कृति को लगातार अपमानित किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।  भारत सरकार से आग्रह है कि ऐसे घृणित कृत्यों में लगे हुए फिल्म निर्माता व कलाकारों के ऊपर कठोर कानून के अंतर्गत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाए साथ ही पठान मूवी को पूरी तरह से भारत में बैन किया जाए। उक्त अवसर पर विहिप कुण्डा के जिला मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा, जिला समरसता प्रमुख घनश्याम दुबे, नगर अध्यक्ष मानिकपुर डॉ सुरेन्द्र प्रताप, डॉ राजेश मौर्या, शैलेश शर्मा, सांगीपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज मिश्रा, संडवा चंदिका प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील सिंह, केशव मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, सरदार  मनमोहन, प्रखंड मीडिया प्रभारी काला काकर व भारी संख्या में हिंदू जन समुदाय उपस्थित था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कुण्डा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विहिप के केंद्रीय संरक्षक राजा उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर तथा विश्व हिन्दू परिषद् के लिए सेवा कार्य करने वाले डॉ शिवेशानन्द महाराज की अगुवाई में आज पठान मूवी को बैन करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को उपजिलाधिकारी कुण्डा के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।  ज्ञापन के बाद भगवन तिराहा कुण्डा में पठान मूवी, शाहरुख खान और बिलावल भुट्टो का संयुक्त रूप से विहिप द्वारा पुतला फूंका गया। उक्त अवसर पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए डॉ शिवेशानन्द महाराज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस्लामिक कट्टरवाद की मानसिकता वाले लोगों द्वारा फिल्मों के माध्यम से भारत में रहने वाले 100 करोड़ से अधिक हिंदुओं के गौरवशाली सनातन धर्म व संस्कृति को लगातार अपमानित किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।  भारत सरकार से आग्रह है कि ऐसे घृणित कृत्यों में लगे हुए फिल्म निर्माता व कलाकारों के ऊपर कठोर कानून के अंतर्गत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाए साथ ही पठान मूवी को पूरी तरह से भारत में बैन किया जाए। उक्त अवसर पर विहिप कुण्डा के जिला मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा, जिला समरसता प्रमुख घनश्याम दुबे, नगर अध्यक्ष मानिकपुर डॉ सुरेन्द्र प्रताप, डॉ राजेश मौर्या, शैलेश शर्मा, सांगीपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज मिश्रा, संडवा चंदिका प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील सिंह, केशव मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, सरदार  मनमोहन, प्रखंड मीडिया प्रभारी काला काकर व भारी संख्या में हिंदू जन समुदाय उपस्थित था।

Leave a Comment