कई छात्र घायल पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इविवि परिसर
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर बाद बवाल हो गया। इसमें हजारों की संख्या में छात्र शामिल हो गए। बवाल में कई छात्रों के घायल होने की सूचना है। घटना के पीछे पूर्व छात्र नेता को सुरक्षाकर्मियों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के अंदर जाने से रोकना बताया जा रहा है। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर के अंदर और आसपास जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं। छात्रों से वार्ता जारी है।
बताया जाता है कि पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक को सुरक्षा कर्मियों ने विश्वविद्यालय के अंदर जाने से रोका। इस दौरान दोनों में बहस होने लगी।आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पीटा। फिर उनके समर्थन में छात्र आए तो सुरक्षा कर्मियों ने गोली चला दी। इससे बवाल बढ़ गया। मौके पर डीएम संजय कुमार खत्री, पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि भी पुलिस बल के साथ कैंपस में पहुंच गए हैं। पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूर्व छात्र नेता विवेकानंद अपनी कार से विश्वविद्यालय के अंदर एसबीआई बैंक जा रहे थे। तभी गेट पास सुरक्षा कर्मियों ने रोका। इस पर विवेकानंद ने कहा, “मैं छात्र नेता हूं, मुझे मत रोको।” इस बात पर दोनों में काफी लंबी बहस होने लगी। इस दौरान उसको काफी चोट आ गई। इसकी जानकारी जब अन्य छात्रों को हुई तो हजारों की संख्या में छात्र आए।रास्ते में खड़ी 12 कारों के शीशे तोड़े दिए। 15 से 20 बाइकों में आग लगा दी। इस सुरक्षा कर्मियों ने गोली चला दी। इसमें 6 छात्र घायल हो गए। इसके छात्रों ने विश्वविद्यालय के अंदर कैंटीन तोड़ दी। कई खिड़कियां तोड़ दी। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। रोकने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों पर भी पत्थर चलाए। हालांकि किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। इस दौरान विश्वविद्यालय के 2 किलोमीटर के दायरे की सभी दुकानें बंद हो गई। पुलिस ने बैरीकेडिंग करके सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। छात्रों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उनकी गिरफ्तारी हो। साथी लाइसेंस रद्द किया जाए और वो माफी मांंगें।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































