V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छेड़खानी के विवाद में चली लाठी, दो जख्मी मामले में दोनो पक्षो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर स्थित सब्जी मण्डी के पास छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठियां चटकीं इससे दोनो पक्षो के दो लोग जख्मी हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है तथा जांच कर रही है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गंभीरा निवासी तेज बहादुर पटेल 45 पुत्र रामचन्द्र पटेल की भतीजी से कुछ लड़के स्कूल या बाजार जाते समय छेड़खानी करते है। तेज बहादुर गुरूवार को जगदीशपुर स्थित सब्जी मण्डी गए थे। वापसी के दौरान सब्जी मण्डी के पास स्थित गैरेज के पास आरोपी लड़के खड़े थे। तेज बहादुर ने लड़को को देखा तो कहासुनी होने लगी। उसी समय विवाद बढ़ने पर दोनो पक्षो में लाठी व डण्डे से जमकर मारपीट हुई। इससे एक पक्ष से तेजबहादुर तथा दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र यादव 40 पुत्र विजय यादव को गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए पीएचसी बाघराय ले जाया गया। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर स्थित सब्जी मण्डी के पास छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर लाठियां चटकीं इससे दोनो पक्षो के दो लोग जख्मी हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है तथा जांच कर रही है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गंभीरा निवासी तेज बहादुर पटेल 45 पुत्र रामचन्द्र पटेल की भतीजी से कुछ लड़के स्कूल या बाजार जाते समय छेड़खानी करते है। तेज बहादुर गुरूवार को जगदीशपुर स्थित सब्जी मण्डी गए थे। वापसी के दौरान सब्जी मण्डी के पास स्थित गैरेज के पास आरोपी लड़के खड़े थे। तेज बहादुर ने लड़को को देखा तो कहासुनी होने लगी। उसी समय विवाद बढ़ने पर दोनो पक्षो में लाठी व डण्डे से जमकर मारपीट हुई। इससे एक पक्ष से तेजबहादुर तथा दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र यादव 40 पुत्र विजय यादव को गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए पीएचसी बाघराय ले जाया गया। घटना की तहरीर दोनो पक्षो द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है।

Leave a Comment