V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर मंे घुसकर नकदी व लाखो के जेवरात उड़ाए

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डोमीपुर में बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व लाखो रूपए के जेवरात लेकर चम्पत हो गए। घटना से परिजनों में मातम छाया है। पीड़ित परिवार ने खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दिया था।
डोमीपुर गांव निवासी अजमत पुत्र मोहीद बीती रात परिजनों के साथ घर के अगले कमरे में सो रहा था। रात में अज्ञात चोरो ने पीछे की खिड़की के सहारे हाथ डालकर दरवाजे की कुण्डी खोल लिया तथा अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखा करीब डेढ़ लाख रूपए नकद तथा करीब चार लाख रूपए के सोने व चांदी के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित परिवार को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो मातम छा गया। पीड़ित ने बताया कि बगल में ही उसकी बेटी की शादी हुई है। उसके डिलीवरी होने वाली है। इसी वजह से घर में पैसा रख लिया था कि कब जरूरत पड़ जाए। उसे चोर उठा ले गए। पीड़ित ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दिया था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डोमीपुर में बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में घुसकर नकदी व लाखो रूपए के जेवरात लेकर चम्पत हो गए। घटना से परिजनों में मातम छाया है। पीड़ित परिवार ने खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दिया था।
डोमीपुर गांव निवासी अजमत पुत्र मोहीद बीती रात परिजनों के साथ घर के अगले कमरे में सो रहा था। रात में अज्ञात चोरो ने पीछे की खिड़की के सहारे हाथ डालकर दरवाजे की कुण्डी खोल लिया तथा अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखा करीब डेढ़ लाख रूपए नकद तथा करीब चार लाख रूपए के सोने व चांदी के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित परिवार को आज सुबह घटना की जानकारी हुई तो मातम छा गया। पीड़ित ने बताया कि बगल में ही उसकी बेटी की शादी हुई है। उसके डिलीवरी होने वाली है। इसी वजह से घर में पैसा रख लिया था कि कब जरूरत पड़ जाए। उसे चोर उठा ले गए। पीड़ित ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दिया था।

Leave a Comment