प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। विवाद के कारण मायके में बसर कर रही विवाहिता से उसके पति ने जबरन बच्चा छीन लिया। साथ ही मुकदमें में सुलह करने की धमकी दी। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई तथा बच्चा दिलवाने की मांग की है। घटना मानधाता इलाके के गांव परसुरामपुर की है।
परसुरामपुर गांव निवासी शबीना 35 पुत्री इलियास की शादी कई वर्ष पूर्व रानीगंज इलाके के गांव हरिहरगंज निवासी हजरत अली पुत्र खुदी के साथ हुई थी। शबीना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति अपराधी किस्म का है। साथ ही आए दिन जेल जाता रहता है। जेल से बाहर आने पर उसकी पिटाई करता था। उसके नौ साल का एक लड़का भी है। वह अपने बेटे के साथ करीब आठ साल से मायके में रह रही है। पति से न्यायालय ने मुकदमा भी विचाराधीन है। पति के कहने पर रानीगंज इलाके के गांव ढेमा निवासी फातू उसके बेटे को जबरन उठा ले गया। पति उसे बेटा वापस नहीं कर रहा है। उसका कहना है कि मुकदमा वापस लेने पर ही बेटा वापस करेंगे। शबीना ने पुलिस से मामले की जांच करके बेटा वापस दिलाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें