विविध सांस्कृतिक, पर्यावरण, देश भक्ति जैसे कार्यक्रमों की लोगों ने की सराहना
स्कूल के हाई स्कूल टॉपरों का हुआ सम्मानित
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ क्षेत्र के लखनपुर कैथा में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रर्थाना से की गई। छोटे-छोटे बच्चों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए वेलकम गीत प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पेश किया जिसकी लोगों ने सराहना की। विद्यालय की तरफ से विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया। ‘मेरे मां के बराबर कोई नहीं ‘ नामक कार्यक्रम में बच्चों ने सजीव प्रस्तुति करते हुए सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ‘ जंगल सफारी’ नामक कार्यक्रम देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। ‘माई फर्स्ट स्कूल’ नामक कार्यक्रम से उपस्थित बच्चों को जहां शिक्षा दी गई वहीं ‘कलरफुल भारत’ नामक कार्यक्रम से भारत की विविधता की झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के शिक्षा के बारे मे मै भली भाँति परिचित हूँ। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल जोसफ रवि ने आए हुए अतिथियों अभिभावकों का अभिनंदन किया। साथ ही साथ हाई स्कूल में स्कूल में टॉप आए ऋषभ द्विवेदी, देवेश सिंह, काव्या शर्मा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मौजूद लूईस माक्सकेरनहस, थामस कुमार, विसेन्ट फरेरा, अमिताब अग्रवाल, विपिन डुसूजा, शालू द्विवेदी, विकास सिंह, रवि कुमार, दीक्षा केशरवानी, अरविन्द कुमार सहित कई शिक्षक वा शिक्षिकाओं सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































