V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रानी रेवती देवी के पूर्व छात्र श्रीप्रकाश यादव का आई.इ.एस. में चयन

प्रयागराज। विद्या भारती से  संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन के पूर्व छात्र श्रीप्रकाश यादव ने यूपीएससी आईईएस की परीक्षा में चयनित होकर परिवार, समाज, क्षेत्र के साथ-साथ विद्यालय परिवार का नाम भी रोशन किया। विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि श्रीप्रकाश शुरू से ही मेधावी छात्र थे और वह हमेशा अपने क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करते रहे हैं, हाई स्कूल की परीक्षा में उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। आज जो यह परिणाम आया है यह उनके परिश्रम, इमानदारी पूर्वक अध्ययन तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति को रखकर आगे बढ़ने का प्रमुख कारण रहा।  प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आप आगे बढ़े तथा परिवार, समाज, और जनपद के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन करें। श्रीप्रकाश की सफलता पर विद्यालय परिवार, प्रबंधतंत्र एवं उनके पिता ओमप्रकाश यादव, दादा रामराज यादव, चाचा जयप्रकाश यादव, दिनेश यादव सहित पारिवारिक जनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। विद्या भारती से  संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन के पूर्व छात्र श्रीप्रकाश यादव ने यूपीएससी आईईएस की परीक्षा में चयनित होकर परिवार, समाज, क्षेत्र के साथ-साथ विद्यालय परिवार का नाम भी रोशन किया। विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि श्रीप्रकाश शुरू से ही मेधावी छात्र थे और वह हमेशा अपने क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करते रहे हैं, हाई स्कूल की परीक्षा में उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। आज जो यह परिणाम आया है यह उनके परिश्रम, इमानदारी पूर्वक अध्ययन तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति को रखकर आगे बढ़ने का प्रमुख कारण रहा।  प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आप आगे बढ़े तथा परिवार, समाज, और जनपद के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन करें। श्रीप्रकाश की सफलता पर विद्यालय परिवार, प्रबंधतंत्र एवं उनके पिता ओमप्रकाश यादव, दादा रामराज यादव, चाचा जयप्रकाश यादव, दिनेश यादव सहित पारिवारिक जनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment