V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तमिल पर्यटकों का भाजपाइयों ने किया शानदार स्वागत अभिनंदन

प्रयागराज। काशी तमिल संगमम के आयोजन में काशी से प्रयागराज आये तमिलनाडु के नौवें जत्थे के पर्यटकों  का भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया। संगम घाट ,स्वामीनारायण मंदिर एवं चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पार्क पर अंगवस्त्रम एवं पुष्प वर्षा करते हुए धूम-धड़ाके के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने स्वामीनारायण मंदिर में सभी पर्यटकों को तमिल का प्रसिद्ध भोजन वितरण किया। गोविंद राजन ने गाइड करते हुए सभी पर्यटकों को मां गंगा, बड़े हनुमान जी, अक्षय वट वृक्ष का महत्व बताते हुए चंद्रशेखर आजाद के बलिदान के बारे में बताया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभी पर्यटकों ने गंगा स्नान करते वक्त राम राम की और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पार्क पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने आदि शंकराचार्य शंकर विमान मंडपम और बड़े हनुमान जी का दर्शन  करते हुए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की ओर रवाना हुए। सभी पर्यटकों ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को रामेश्वरम आने का निमंत्रण दिया।उन्होंने बताया कि इस जत्थे में तमिल के मंदिरों के प्रबंधक, अधिवक्ता, हस्तशिल्प कला के कारीगर संयुक्त रूप से रहे और अगला जत्था 12 दिसंबर को प्रयागराज आएगा। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपाई, आभा मधुर श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, राजन शुक्ला, भरत निषाद, दिनेश विश्वकर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी युवा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। काशी तमिल संगमम के आयोजन में काशी से प्रयागराज आये तमिलनाडु के नौवें जत्थे के पर्यटकों  का भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया। संगम घाट ,स्वामीनारायण मंदिर एवं चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पार्क पर अंगवस्त्रम एवं पुष्प वर्षा करते हुए धूम-धड़ाके के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने स्वामीनारायण मंदिर में सभी पर्यटकों को तमिल का प्रसिद्ध भोजन वितरण किया। गोविंद राजन ने गाइड करते हुए सभी पर्यटकों को मां गंगा, बड़े हनुमान जी, अक्षय वट वृक्ष का महत्व बताते हुए चंद्रशेखर आजाद के बलिदान के बारे में बताया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभी पर्यटकों ने गंगा स्नान करते वक्त राम राम की और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पार्क पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने आदि शंकराचार्य शंकर विमान मंडपम और बड़े हनुमान जी का दर्शन  करते हुए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की ओर रवाना हुए। सभी पर्यटकों ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को रामेश्वरम आने का निमंत्रण दिया।उन्होंने बताया कि इस जत्थे में तमिल के मंदिरों के प्रबंधक, अधिवक्ता, हस्तशिल्प कला के कारीगर संयुक्त रूप से रहे और अगला जत्था 12 दिसंबर को प्रयागराज आएगा। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपाई, आभा मधुर श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, राजन शुक्ला, भरत निषाद, दिनेश विश्वकर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी युवा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Comment