V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

माघ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने की समीक्षा

मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। माघ मेला 2022-23 को सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु मेला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा की गई। उन्होंने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक जानकारी ली तथा बैठक के पश्चात मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मोरी एवं त्रिवेणी मार्ग पर कराए जा रहे सड़क निर्माण के कार्यों का निरीक्षण करते हुए काम की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। साथ ही जल निगम द्वारा पाइप बिछाने का कार्य उचित गहराई में मानक के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं यह सुनिश्चित करने के दृष्टिगत कार्यों का सत्यापन थर्ड पार्टी एजेंसी से कराने के निर्देश दिए।  6 जनवरी 2023 को पौष पूर्णिमा के स्नान से प्रारंभ होने वाला माघ मेला इस वर्ष 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ समाप्त होगा। इस वर्ष अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ तीर्थयत्रियों के रहने हेतु एक 500 बेड की डॉरमेट्री की भी व्यवस्था मेला प्रशासन द्वारा की गई है जो 6 जनवरी पौष पूर्णिमा से लेकर 26 जनवरी बसंत पंचमी के स्नान तक रहेगी। इस वर्ष भी पूर्व की भांति मेला क्षेत्र को पूर्णताः प्लास्टिक फ्री रखा जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में इस वर्ष सभी वेंडिंग जोंन में एकरूपता दिखाई पड़ेगी जो की एक थीम पर सजाए जाएंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का किया निरीक्षण
प्रयागराज। माघ मेला 2022-23 को सकुशल एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु मेला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा की गई। उन्होंने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक जानकारी ली तथा बैठक के पश्चात मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मोरी एवं त्रिवेणी मार्ग पर कराए जा रहे सड़क निर्माण के कार्यों का निरीक्षण करते हुए काम की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। साथ ही जल निगम द्वारा पाइप बिछाने का कार्य उचित गहराई में मानक के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं यह सुनिश्चित करने के दृष्टिगत कार्यों का सत्यापन थर्ड पार्टी एजेंसी से कराने के निर्देश दिए।  6 जनवरी 2023 को पौष पूर्णिमा के स्नान से प्रारंभ होने वाला माघ मेला इस वर्ष 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ समाप्त होगा। इस वर्ष अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ तीर्थयत्रियों के रहने हेतु एक 500 बेड की डॉरमेट्री की भी व्यवस्था मेला प्रशासन द्वारा की गई है जो 6 जनवरी पौष पूर्णिमा से लेकर 26 जनवरी बसंत पंचमी के स्नान तक रहेगी। इस वर्ष भी पूर्व की भांति मेला क्षेत्र को पूर्णताः प्लास्टिक फ्री रखा जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में इस वर्ष सभी वेंडिंग जोंन में एकरूपता दिखाई पड़ेगी जो की एक थीम पर सजाए जाएंगे।

Leave a Comment