V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भागवत कथा शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

कुंडा-प्रतापगढ़। श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ के मौके पर सरांयअंधराय कोर्रही गांव में कलशयात्रा निकाली गई, जो कथास्थल से धनीपुर, शिवधाम व भिटारा सरइंया सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। जहां अभिषेक महराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराया। इस मौके पर इस मौके पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक बाल विदुषी दीक्षा हरिप्रिया शुक्ला ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा साक्षात  मोक्ष का स्वरूप है। भागवत कथा के सुनने मात्र से ही मानव का मोक्ष का द्वार खुल जाता है। उसे प्रभु के दर्शन मिल जाते हैं। उसका जीवन धन्यमय हो जाता है। जीवन को आनंदमय बनाने के लिए जीवन में एक बार श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। भागवत कथा के सुनने मात्र से कथा स्थल एवं आसपास कोई भी दैवी आपदा नहीं आती है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रधान संगम लाल मिश्र ने भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की आरती उतारी एवं प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बेनी प्रसाद मिश्र, राकेश मिश्रा, त्रिभुवन नाथ, कल्पनाथ, ललेश मिश्र, छोटेलाल शुक्ला, बचऊ पठान, संतोष मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कुंडा-प्रतापगढ़। श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ के मौके पर सरांयअंधराय कोर्रही गांव में कलशयात्रा निकाली गई, जो कथास्थल से धनीपुर, शिवधाम व भिटारा सरइंया सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। जहां अभिषेक महराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराया। इस मौके पर इस मौके पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक बाल विदुषी दीक्षा हरिप्रिया शुक्ला ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा साक्षात  मोक्ष का स्वरूप है। भागवत कथा के सुनने मात्र से ही मानव का मोक्ष का द्वार खुल जाता है। उसे प्रभु के दर्शन मिल जाते हैं। उसका जीवन धन्यमय हो जाता है। जीवन को आनंदमय बनाने के लिए जीवन में एक बार श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। भागवत कथा के सुनने मात्र से कथा स्थल एवं आसपास कोई भी दैवी आपदा नहीं आती है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रधान संगम लाल मिश्र ने भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की आरती उतारी एवं प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बेनी प्रसाद मिश्र, राकेश मिश्रा, त्रिभुवन नाथ, कल्पनाथ, ललेश मिश्र, छोटेलाल शुक्ला, बचऊ पठान, संतोष मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment