V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रिश्तेदार पर मारपीट कर मोबाइल तोड़ देने के आरोपों की दी गई तहरीर

पट्टी। ससुराल आए युवक ने पत्नी की पिटाई का विरोध करने पर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से संबंधित है। गांव की रहने वाली मोनिका पत्नी धर्मराज गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनका नंदोई दिलीप कुमार निवासी ताहिर पुर थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर घर आया हुआ था। और उनकी ननद सरोजा को पीट रहा था।  बचाने  गई  मोनिका को भी नंदोई ने मारपीट कर घायल कर दिया। तथा उसका एंड्राइड मोबाइल भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।शोर-शराबे पर आसपास के लोगों को आता देख तरह-तरह की धमकी वा भद्दी भद्दी गालियां देता हुआ वह चला गया। घायल महिला ने थाने पर नंदोई के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पट्टी। ससुराल आए युवक ने पत्नी की पिटाई का विरोध करने पर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से संबंधित है। गांव की रहने वाली मोनिका पत्नी धर्मराज गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनका नंदोई दिलीप कुमार निवासी ताहिर पुर थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर घर आया हुआ था। और उनकी ननद सरोजा को पीट रहा था।  बचाने  गई  मोनिका को भी नंदोई ने मारपीट कर घायल कर दिया। तथा उसका एंड्राइड मोबाइल भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।शोर-शराबे पर आसपास के लोगों को आता देख तरह-तरह की धमकी वा भद्दी भद्दी गालियां देता हुआ वह चला गया। घायल महिला ने थाने पर नंदोई के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment