V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विश्व विकलांग दिवस पर उत्तराखंड में दिव्यांगजन गौरव सम्मान से नवाजे गए रोशनलाल उमरवैश्य

प्रतापगढ़।अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन स्वाभिमान समारोह में स्वराज दिव्यांग जन सेवा परिवार द्वारा श्री नकलंक धाम हरिद्वार उत्तराखंड में दिव्यांगजन कल्याण एवं अकूत सेवा कार्यो के लिए पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी तथा इंडोनेशिया से पधारे पदम् श्री  इंदिरा उदयन के कर कमलों से “दिव्यांगजन गौरव सम्मान” से रोशनलाल उमरवैश्य अलंकृत हुए। गौरतलब है कि इस अनूठे समारोह में दिव्यांगों के कल्याण में समर्पित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। “दिव्यांगजन गौरव सम्मान” पाने वाले रोशनलाल उमरवैश्य उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के सेवा कार्य के साथ-साथ बहुआयामी समाज सेवा के लिए चयनित हुए थे। सम्मान पत्र में एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य का चित्र प्रकाशित करते हुए विशाल सेवा कार्यों का वर्णन किया गया है। उक्त सम्मान के विषय में जैसे ही प्रतापगढ़ के प्रबुद्धजनों ने सुना सृजना कुटीर अजीत नगर में एक बैठक करके प्रतापगढ़ तथा उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए रोशनलाल उमरवैश्य को बधाई दी। बैठक में साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य ‘रत्न’, आनंद मोहन ओझा, राजीव कुमार आर्य, प्रेम कुमार त्रिपाठी, श्रीनाथ मौर्य, अनिल कुमार निलय, कुंज बिहारी लाल मौर्य, राधेश्याम दीवाना, अमरनाथ गुप्ता, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, विवेक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़।अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन स्वाभिमान समारोह में स्वराज दिव्यांग जन सेवा परिवार द्वारा श्री नकलंक धाम हरिद्वार उत्तराखंड में दिव्यांगजन कल्याण एवं अकूत सेवा कार्यो के लिए पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी तथा इंडोनेशिया से पधारे पदम् श्री  इंदिरा उदयन के कर कमलों से “दिव्यांगजन गौरव सम्मान” से रोशनलाल उमरवैश्य अलंकृत हुए। गौरतलब है कि इस अनूठे समारोह में दिव्यांगों के कल्याण में समर्पित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। “दिव्यांगजन गौरव सम्मान” पाने वाले रोशनलाल उमरवैश्य उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के सेवा कार्य के साथ-साथ बहुआयामी समाज सेवा के लिए चयनित हुए थे। सम्मान पत्र में एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य का चित्र प्रकाशित करते हुए विशाल सेवा कार्यों का वर्णन किया गया है। उक्त सम्मान के विषय में जैसे ही प्रतापगढ़ के प्रबुद्धजनों ने सुना सृजना कुटीर अजीत नगर में एक बैठक करके प्रतापगढ़ तथा उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए रोशनलाल उमरवैश्य को बधाई दी। बैठक में साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य ‘रत्न’, आनंद मोहन ओझा, राजीव कुमार आर्य, प्रेम कुमार त्रिपाठी, श्रीनाथ मौर्य, अनिल कुमार निलय, कुंज बिहारी लाल मौर्य, राधेश्याम दीवाना, अमरनाथ गुप्ता, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, विवेक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Comment