लोकमित्र ब्यूरो,
🔔 यह भी पढ़ें...
चित्रकूट। चित्रकूट के नगर पालिका परिषद की सीट महिला पिछड़ा वर्ग होने के बाद एक चर्चित वरिष्ठ समाजसेवी की पत्नी मैदान में उतर गईं हैं। जिससे अन्य दलों में खलबली मची है। बतातें चलें कि कर्वी मुख्यालय बस स्टैंड के पास रहने वाले समाजसेवी रामबाबु गुप्ता आज तीस सालों से लगातार गौ सेवा करते चलें आ रहे हैं, और इसका श्रेय उन्होंने कामतां नाथ और गौ सेवा को दिया है, उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरी पत्नी को भाजपा टिकट देती है, तो नगर पालिका के विस्तार और विकाश में मैं चार चांद लगाने की कोशिश करूंगा। तो वहीं जब नगर पालिका परिषद कर्वी को सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हो गयी है तो भाजपा के पास सुशीला गुप्ता से अच्छा प्रत्याशी नही हो सकता बतातें चलें कि रामबाबू गुप्ता अपनी समाजसेवा से चर्चा में बने रहते हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































