लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। आज सोमवार को पीपुल्स वेलफेयर सोसायटी और श्री लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के सौजन्य से शिवम् अक्षयवट हास्पिटल निकट आर आर बी कान्वेंट स्कूल में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यत: हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ ए के राय और बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ के. सिंह ने परामर्श दिया। हास्पिटल के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ आनन्द पाण्डेय ने योग और व्यायाम के बारे में जानकारी दी। फार्मासिस्ट अजय उपाध्याय और रजनीश ने दवा वितरण किया। शिविर का लाभ बच्चों के साथ साथ सौ से अधिक मरीजों को हुआ। सोसायटी की सचिव डॉ नम्रता राय ने बताया कि शिवम् अक्षयवट हास्पिटल आधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों के स्वास्थ्य के लिये सदैव समर्पित रहेगा और समय समय पर नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता रहेगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































