प्रयागराज। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जनपदों में नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आप प्रयागराज दक्षिण में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर निकाय प्रयागराज चुनाव प्रभारी मनीष गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आप जिलाध्यक्ष प्रयागराज डॉ0अलताफ अहमद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आप जिलामहासचिव प्रयागराज दक्षिण नितिन सिंह पटेल ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता ने कहा कि इस समय नगर निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से जनता त्रस्त है और जनता ने व्यवस्था में बदलाव का मन बना लिया है। जिलाध्यक्ष डॉ0 अलताफ अहमद ने कहा प्रयागराज नगर निगम की सड़कें और नालियां बहुत जर्जर स्तिथि में है। आवारा पशुओं को नगर निगम ने सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया है गऊ वंश पन्नी खा रहे है इसके बावजूद नगर निगम ने इस साल अपना टैक्स 4 गुना बढ़ा दिया है। सम्मेलन में आप यूथ सहित जिला कार्यकारिणी एवं सभी प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष कादिर भाई, ज्योति प्रकाश चौबे, राम लखन चौरसिया, रविंद्र श्रीवास्तव, जावेद अहमद, साहिल साहू, अजमा, अब्बासी, जैद, अब्बास, आलम आरा, हमीदा बानो, अजय, अकबर, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































