V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

निःशुल्क नेत्र शिविर में चार सौ मरीजों की जांच

दी गई मुफ्त दवाई और चश्मा
प्रयागराज। बख्शी बाज़ार में पार्षद रमीज़ अहसन द्वारा लगे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग चार सौ मरीजों की ऑखों की जांच डाक्टर अभिषेक कनौजिया के द्वारा उत्कृष्ट मशीनों से कर निःशुल्क दवाई व कैल्शियम कैप्सूल दी गई। वार्ड 92 बख्शी बाज़ार में प्रातः ११बजे से ४बजे तक मरीजों का तांता लगा रहा। प्रत्येक मरीजों के ऑखों की गहनता से परिक्षण कर उचित रख रखाव के साथ दवाई का वितरण किया गया। हास्पिटल के मैनेजर सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया की लगभग पचास मोतियाबिंद से ग्रस्तित मरीजों की ऑखों का आपरेशन वरिष्ठ नेत्र सर्जनों द्वारा नाज़ आई हास्पिटल करैली में कराया जायगा। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बख्शी बाज़ार, अहमदगंज सहित सिविल लाइंस व नैनी से आए मरीजों की भी जांच करते हुए उचित सलाह के साथ दवाई दी गई। पचास लोगों को चश्मे का वितरण भी किया गया। शिविर को संचालित करने में डाक्टर अभिषेक कनौजिया, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, रमीज़ अहसन पार्षद, अनीस अहमद पार्षद, रीशू सिंह,  लवकुश पटेल, मोहम्मद अमन, अदिति मौर्या, पंकज गौतम आदि शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दी गई मुफ्त दवाई और चश्मा
प्रयागराज। बख्शी बाज़ार में पार्षद रमीज़ अहसन द्वारा लगे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग चार सौ मरीजों की ऑखों की जांच डाक्टर अभिषेक कनौजिया के द्वारा उत्कृष्ट मशीनों से कर निःशुल्क दवाई व कैल्शियम कैप्सूल दी गई। वार्ड 92 बख्शी बाज़ार में प्रातः ११बजे से ४बजे तक मरीजों का तांता लगा रहा। प्रत्येक मरीजों के ऑखों की गहनता से परिक्षण कर उचित रख रखाव के साथ दवाई का वितरण किया गया। हास्पिटल के मैनेजर सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया की लगभग पचास मोतियाबिंद से ग्रस्तित मरीजों की ऑखों का आपरेशन वरिष्ठ नेत्र सर्जनों द्वारा नाज़ आई हास्पिटल करैली में कराया जायगा। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में बख्शी बाज़ार, अहमदगंज सहित सिविल लाइंस व नैनी से आए मरीजों की भी जांच करते हुए उचित सलाह के साथ दवाई दी गई। पचास लोगों को चश्मे का वितरण भी किया गया। शिविर को संचालित करने में डाक्टर अभिषेक कनौजिया, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, रमीज़ अहसन पार्षद, अनीस अहमद पार्षद, रीशू सिंह,  लवकुश पटेल, मोहम्मद अमन, अदिति मौर्या, पंकज गौतम आदि शामिल रहे।

Leave a Comment