V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चा बैंक ने खेल प्रतिभाओं को मेडल से नवाजा

फ्री स्टडी सेंटर भंगवा में आयोजित समारोह में सम्मानित किए गए नौनिहाल
खेल के साथ साथ पढ़ाई भी चलनी चाहिए: सीपी मिश्रा
प्रतापगढ़। जिला स्टेडियम में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने सम्मान समारोह आयोजित कर मेडल से नवाजा। ग्रुप के फ्री स्टडी सेंटर भंगवा में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी सीपी मिश्रा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उत्साह वर्धन किया। कहा कि खेल के साथ साथ पढ़ाई भी जरूरी है। खेल से शारीरिक विकास और मानसिक विकास होता है। उन्होंने बच्चा बैंक द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। एसआई मंजीत डबास ने कहा कि खेलों इंडिया का हिस्सा बनो। समारोह में नीरज, रमाशंकर पटेल, युवराज, अंश, सिमरन, शुभम,प्रिया समेत कई खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने की। संचालन छात्र साहिल ने किया। इस मौके पर रागिनी, नैंसी, निखिल, शुभम, दामिनी, राहुल समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
फ्री स्टडी सेंटर भंगवा में आयोजित समारोह में सम्मानित किए गए नौनिहाल
खेल के साथ साथ पढ़ाई भी चलनी चाहिए: सीपी मिश्रा
प्रतापगढ़। जिला स्टेडियम में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने सम्मान समारोह आयोजित कर मेडल से नवाजा। ग्रुप के फ्री स्टडी सेंटर भंगवा में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी सीपी मिश्रा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उत्साह वर्धन किया। कहा कि खेल के साथ साथ पढ़ाई भी जरूरी है। खेल से शारीरिक विकास और मानसिक विकास होता है। उन्होंने बच्चा बैंक द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। एसआई मंजीत डबास ने कहा कि खेलों इंडिया का हिस्सा बनो। समारोह में नीरज, रमाशंकर पटेल, युवराज, अंश, सिमरन, शुभम,प्रिया समेत कई खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने की। संचालन छात्र साहिल ने किया। इस मौके पर रागिनी, नैंसी, निखिल, शुभम, दामिनी, राहुल समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Comment