V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा से आगाज

पांच दिवसीय कार्यक्रम का आज उद्घाटन करेंगी पूर्व विधायक
कार्यक्रम में धार्मिक के साथ कई तरह के होंगे आयोजन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के सोरांव गांव के श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्वान आचार्यों द्वारा वेदी पूजन, जला देवास और कलश स्थापना के साथ वैदिक मंत्रों के बीच यजमान शारदा प्रसाद केसरवानी का संकल्प कराया गया।यह आयोजन पांच दिन तक चलेगा। श्री नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा लेकर निकले सैकड़ों शिवभक्त डीजे के धुन पर नाचते झूमते नजर आए।कार्यक्रम के आयोजक  शारदा प्रसाद केसरवानी ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन कलश यात्रा, दूसरे दिन महाभिषेक, अन्ना अधिवास, तृतीय दिन नगरभ्रमण,कलशाधिवास के साथ शैयाधिवास चतुर्थ दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। पांचवें दिन पूर्णाहुति हवन प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। श्री नर्मदेश्वर महादेव प्रांगण में बाबा के साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया है। आयोजक ने बताया कि रविवार शाम सात बजे लोक कलाकार तिवारी बन्धु सुजीत मंजीत के साथ और कई कलाकार अपने सुरों से बाबा नर्मदेश्वर को नमन करेंगे और भजनों के जरिये शिवभक्तों को तृप्त करेंगे।भजन और गीत संध्या के लिए खास इंतजाम किए गए है।पूरे कार्यक्रम को मेले में तब्दील किया गया है।इसमे बच्चों के लिए झूला, प्रदर्शनी सहित अन्य व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित पूर्व विधायक नीलम करवरिया निजी कारणों से नही पहुंची। सोमवार को उनके जुड़ने की जानकारी दी गयी है। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी शंकर शुक्ला (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), विशिष्ट अतिथि राजेश द्विवेदी ग्राम प्रधान सोराव,आचार्य अजय तिवारी (काशी) संदीप शुक्ला (विंध्य क्षेत्र) मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पांच दिवसीय कार्यक्रम का आज उद्घाटन करेंगी पूर्व विधायक
कार्यक्रम में धार्मिक के साथ कई तरह के होंगे आयोजन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के सोरांव गांव के श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्वान आचार्यों द्वारा वेदी पूजन, जला देवास और कलश स्थापना के साथ वैदिक मंत्रों के बीच यजमान शारदा प्रसाद केसरवानी का संकल्प कराया गया।यह आयोजन पांच दिन तक चलेगा। श्री नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा लेकर निकले सैकड़ों शिवभक्त डीजे के धुन पर नाचते झूमते नजर आए।कार्यक्रम के आयोजक  शारदा प्रसाद केसरवानी ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन कलश यात्रा, दूसरे दिन महाभिषेक, अन्ना अधिवास, तृतीय दिन नगरभ्रमण,कलशाधिवास के साथ शैयाधिवास चतुर्थ दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। पांचवें दिन पूर्णाहुति हवन प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। श्री नर्मदेश्वर महादेव प्रांगण में बाबा के साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया है। आयोजक ने बताया कि रविवार शाम सात बजे लोक कलाकार तिवारी बन्धु सुजीत मंजीत के साथ और कई कलाकार अपने सुरों से बाबा नर्मदेश्वर को नमन करेंगे और भजनों के जरिये शिवभक्तों को तृप्त करेंगे।भजन और गीत संध्या के लिए खास इंतजाम किए गए है।पूरे कार्यक्रम को मेले में तब्दील किया गया है।इसमे बच्चों के लिए झूला, प्रदर्शनी सहित अन्य व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित पूर्व विधायक नीलम करवरिया निजी कारणों से नही पहुंची। सोमवार को उनके जुड़ने की जानकारी दी गयी है। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी शंकर शुक्ला (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), विशिष्ट अतिथि राजेश द्विवेदी ग्राम प्रधान सोराव,आचार्य अजय तिवारी (काशी) संदीप शुक्ला (विंध्य क्षेत्र) मौजूद रहे।

Leave a Comment