लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। मऊआइमा के ऊँचडीह निवासी सगे दो भाइयों के घर से शनिवार की रात चोरों ने नगदी सहित आभूषण चुरा ले गये। चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब लोगों ने घर का सामान बिखरा देखा।बताया गया कि अशोक कुमार पाल और सन्तोष कुमार पाल के पक्के घर मे चोर पीछे की तरफ छत के रास्ते से अंदर घुस अशोक पाल के घर से लगभग तीन हजार नगद,चांदी का पायल,झुमका और सन्तोष के घर से दो हजार नगद,मंगलसूत,पायल आदि चोरी गया है। दोनों मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































