V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अमृत सरोवर से बदलेगा माता चौराधाम का कायाकल्प

ग्राम प्रधान की देखदेख में हो रहा है अमृत सरोवर का कार्य
नौका विहार सहित अन्य सुविधाओं से युक्त रहेगा अमृत सरोवर
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। यूपी की योगी सरकार की ओर से गांवों में स्थित तालाबों के सौंदर्यीकरण और संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाये गये हैं। जिसके मद्देनजर प्रदेश के गांवों में स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। अमृत सरोवर के बड़े पैमाने पर निर्माण से यूपी में ग्रामीण आबादी के एक बड़े हिस्से को रोजगार भी मिल रहा है। इससे किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान हुआ है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा अमृत सरोवर में मछली पालन कर ग्रामीण अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। इस सिलसिले में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। यह सरोवर पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर के माता चौराधाम स्थित प्राचीन तालाब में बनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य ने बताया कि यह तालाब काफी पुराना है। जिसका निर्माण अमृत सरोवर योजना में लेकर करवाया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस तालाब के बगल में प्राचीन माता चौराधाम है। जिसका इतिहास कोई भी नहीं बता सकता। यहां पर सप्ताह में दो दिन यानि शुक्रवार और सोमवार को भव्य मेला लगता है। जिसमें आस-पास के इलाकों से काफी संख्या में लोग मेले में आते हैं। इस तालाब का अमृत सरोवर योजना से सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां का दृश्य देखने लायक रहेगा। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस तालाब का लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। जिसमें लगभग 15 लाख रुपये खर्च हो चुका है। नव युवक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष लवकेश मिश्र ने ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य द्वारा करवाये जा रहे इस कार्य की जमकर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जनप्रतिनिधियों के अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहना चाहिए। पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर के पूर्व ग्राम प्रधान विनोद कुमार शुक्ल, कृष्ण देव दुबे सहित अन्य ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य द्वारा करवाये जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की। ग्राम विकास अधिकारी हरि ओम ने बताया कि अमृत सरोवर का कार्य मानक के अनरूप करवाया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने ग्रामीणों नौका विहार सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि टीए केके पाल और रोजगार सेवक विजय प्रकाश मिलकर ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य की देखरेख में अमृत सरोवर के कार्य को करवा रहे हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

ग्राम प्रधान की देखदेख में हो रहा है अमृत सरोवर का कार्य
नौका विहार सहित अन्य सुविधाओं से युक्त रहेगा अमृत सरोवर
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। यूपी की योगी सरकार की ओर से गांवों में स्थित तालाबों के सौंदर्यीकरण और संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाये गये हैं। जिसके मद्देनजर प्रदेश के गांवों में स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। अमृत सरोवर के बड़े पैमाने पर निर्माण से यूपी में ग्रामीण आबादी के एक बड़े हिस्से को रोजगार भी मिल रहा है। इससे किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान हुआ है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा अमृत सरोवर में मछली पालन कर ग्रामीण अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। इस सिलसिले में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। यह सरोवर पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर के माता चौराधाम स्थित प्राचीन तालाब में बनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य ने बताया कि यह तालाब काफी पुराना है। जिसका निर्माण अमृत सरोवर योजना में लेकर करवाया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस तालाब के बगल में प्राचीन माता चौराधाम है। जिसका इतिहास कोई भी नहीं बता सकता। यहां पर सप्ताह में दो दिन यानि शुक्रवार और सोमवार को भव्य मेला लगता है। जिसमें आस-पास के इलाकों से काफी संख्या में लोग मेले में आते हैं। इस तालाब का अमृत सरोवर योजना से सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां का दृश्य देखने लायक रहेगा। ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस तालाब का लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। जिसमें लगभग 15 लाख रुपये खर्च हो चुका है। नव युवक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष लवकेश मिश्र ने ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य द्वारा करवाये जा रहे इस कार्य की जमकर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जनप्रतिनिधियों के अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहना चाहिए। पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर के पूर्व ग्राम प्रधान विनोद कुमार शुक्ल, कृष्ण देव दुबे सहित अन्य ग्रामीणों ने भी ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य द्वारा करवाये जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की। ग्राम विकास अधिकारी हरि ओम ने बताया कि अमृत सरोवर का कार्य मानक के अनरूप करवाया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने ग्रामीणों नौका विहार सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि टीए केके पाल और रोजगार सेवक विजय प्रकाश मिलकर ग्राम प्रधान द्वारिका प्रकाश मौर्य की देखरेख में अमृत सरोवर के कार्य को करवा रहे हैं।

Leave a Comment