पराली एवं फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु बाबू संत बक्स पीजी कालेज के प्रांगण में आयोजित हुई जागरूकता गोष्ठी ।
लीलापुर प्रतापगढ़। पर्यावरण सेना के नेतृत्व में सड़वादुबान स्थित बाबू संत बख्श सिंह पीजी कॉलेज के प्रांगण में पराली एवं फसल अवशेष प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है और भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है।बढ़ते वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य और हमारा पर्यावरण प्रभावित होता है। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से धरती पर जीवन का खतरा बढ़ रहा है।वायु प्रदूषण से दमा और फेफड़े की तमाम जानलेवा बीमारियां जन्म लेती हैं।उन्होंने कहा कि धान की पराली को जलाने के बजाय जानवरो को खिलाएं और पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं जैव विविधता को बचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विकास खण्ड लक्ष्मणपुर ब्लॉक प्रमुख पति व वरिष्ठ भाजपा नेताडॉ राकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने हेतु अपनी परम्पराओं से मेल जोल बढ़ाना होगा।पराली प्रदूषण को लेकर उन्होंने सभी से प्रकृति के अनुकूल व्यवहार करने की अपील की। इसके पूर्व महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्राचार्य डाक्टर आर के विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह,नमन कुमार तिवारी,रुचि सिंह,मृत्युंजय मिश्रा,सुधाकर तिवारी, शालिनी सिंह,श्याम लाल मौर्य,अमित कुमार, सुधीर एवं राजाराम जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































