V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दर्दनाक हादसाः हंडिया टोल प्लाजा के पास खंबे से टकराई कार

दो बच्चों समेत 6 की मौत चार घायल
शिवगढ़ से विंध्याचल जा रहे थे दर्शन करने कार सवार
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के हाईवे टोल प्लाजा के पास गुरुवार को सुबह टवेरा कार खंभे से भिड़कर पलट गई। जिससे नौ माह के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। बच्चे के साथ उसकी तीन चाची, दादी, चचेरी बहन भी मौत के मुंह में समा गईं। अब परिवार में कोहराम मचा है, विलाप गूंज रहा है। पुराना शिवगढ़ निवासी श्यामलाल अग्रहरि के चार बेटों में तीसरे नंबर के उमेश की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम ओजस रखा गया था। उमेश करीब दस साल से गुजरात के अहमदाबाद में रहकर सब्जी का व्यवसाय करता है। दिवाली पर वह घर आया तो तय किया गया कि अपने इकलौते बेटे का मुंडन करा लिया जाए। नौ महीने के मासूम ओजस का मुंडन कराने के लिए ही गुरुवार सुबह माता-पिता समेत परिवार के लोग टवेरा कार से मीरजापुर जनपद में विंध्याचल धाम के लिए रवाना हुए थे, लेकिन ड्राइवर इरशाद की झपकी ने सब खत्म कर दिया। हंडिया में सुबह साढ़े छह बजे हुए हादसे में बच्चे समेत परिवार के छह लोग मौत का शिकार हो गए। हादसे में जख्मी इरशाद ने खुद पुलिस से कहा कि उसे झपकी आ गई थी जिसके बाद कार बेकाबू होकर खंभे से टकराने के बाद पलट गई। कार हादसे में मृत बच्चे के माता-पिता समेत चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
हादसे में कृष्णा देवी का सिर धड़ से अलग हो गया। मरने वालों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी उम्र 45 वर्ष, रेखा पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष, कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश उम्र 36 वर्ष, ओजस बेटा उम्र 1 वर्ष पुत्र उमेश अग्रहरि की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान गोटू उम्र 12 वर्ष पुत्र रमेश की भी मौत हो गई। वहीं कार सवार अन्य 4 लोग घायल हैं। इनमें उमेश पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, प्रिया पत्नी उमेश, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, ड्राइवर इरशाद शामिल हैं। सुबह-सुबह इस अनहोनी के बाद पुलिस ने खबर दी तो परिवार में हाहाकार मच गया और गांव के लोग भी गमगीन हो गए। धीरे-धीरे घर पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा होने लगी। कुछ लोग एसआरएन अस्पताल रवाना हो गए जहां घायल मृत बच्चे के माता-पिता समेत चार घायल भर्ती हैं। यह ऐसा दुखद हादसा है जिसके बारे में जानकर हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। दिवाली के तीसरे ही रोज इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भरे-पूरे परिवार के सभी लोग दिवाली पर एकत्र थे तो खुशियां छाई थीं। पूरा मकान सजाया गया था, घर का कोना-कोना रोशन था, मकान जगमगा रहा था लेकिन इस अनहोनी के बाद अब विलाप और सिसकियों के बीच अंधेरे जैसा माहौल है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दो बच्चों समेत 6 की मौत चार घायल
शिवगढ़ से विंध्याचल जा रहे थे दर्शन करने कार सवार
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के हाईवे टोल प्लाजा के पास गुरुवार को सुबह टवेरा कार खंभे से भिड़कर पलट गई। जिससे नौ माह के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। बच्चे के साथ उसकी तीन चाची, दादी, चचेरी बहन भी मौत के मुंह में समा गईं। अब परिवार में कोहराम मचा है, विलाप गूंज रहा है। पुराना शिवगढ़ निवासी श्यामलाल अग्रहरि के चार बेटों में तीसरे नंबर के उमेश की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम ओजस रखा गया था। उमेश करीब दस साल से गुजरात के अहमदाबाद में रहकर सब्जी का व्यवसाय करता है। दिवाली पर वह घर आया तो तय किया गया कि अपने इकलौते बेटे का मुंडन करा लिया जाए। नौ महीने के मासूम ओजस का मुंडन कराने के लिए ही गुरुवार सुबह माता-पिता समेत परिवार के लोग टवेरा कार से मीरजापुर जनपद में विंध्याचल धाम के लिए रवाना हुए थे, लेकिन ड्राइवर इरशाद की झपकी ने सब खत्म कर दिया। हंडिया में सुबह साढ़े छह बजे हुए हादसे में बच्चे समेत परिवार के छह लोग मौत का शिकार हो गए। हादसे में जख्मी इरशाद ने खुद पुलिस से कहा कि उसे झपकी आ गई थी जिसके बाद कार बेकाबू होकर खंभे से टकराने के बाद पलट गई। कार हादसे में मृत बच्चे के माता-पिता समेत चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
हादसे में कृष्णा देवी का सिर धड़ से अलग हो गया। मरने वालों में रेखा पत्नी संजय अग्रहरी उम्र 45 वर्ष, रेखा पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष, कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश उम्र 36 वर्ष, ओजस बेटा उम्र 1 वर्ष पुत्र उमेश अग्रहरि की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान गोटू उम्र 12 वर्ष पुत्र रमेश की भी मौत हो गई। वहीं कार सवार अन्य 4 लोग घायल हैं। इनमें उमेश पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, प्रिया पत्नी उमेश, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, ड्राइवर इरशाद शामिल हैं। सुबह-सुबह इस अनहोनी के बाद पुलिस ने खबर दी तो परिवार में हाहाकार मच गया और गांव के लोग भी गमगीन हो गए। धीरे-धीरे घर पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा होने लगी। कुछ लोग एसआरएन अस्पताल रवाना हो गए जहां घायल मृत बच्चे के माता-पिता समेत चार घायल भर्ती हैं। यह ऐसा दुखद हादसा है जिसके बारे में जानकर हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। दिवाली के तीसरे ही रोज इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भरे-पूरे परिवार के सभी लोग दिवाली पर एकत्र थे तो खुशियां छाई थीं। पूरा मकान सजाया गया था, घर का कोना-कोना रोशन था, मकान जगमगा रहा था लेकिन इस अनहोनी के बाद अब विलाप और सिसकियों के बीच अंधेरे जैसा माहौल है।

Leave a Comment