राम के आदर्श चरित्र का करें अनुकरण—अभिनंदन सिंह।
लीलापुर, प्रतापगढ़ । क्षेत्र के हण्डौर गांव में जय मां वीणा वादिनी रामलीला समिति के तत्वावधान में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों के द्वारा अयोध्या में राजा दशरथ के भगवान राम सहित लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का जन्म व जनकपुर में राजा जनक के घर “जानकी”सीता जन्म का मंचन किया गया । जन्म होते ही दोनों राज्यों में बधाइयां बजने लगी खुशी में सब झूम उठे। समिति की तरफ से उद्घाटन अतिथि वरिष्ठ नेता अभिनंदन सिंह किल्लू का सारस्वत सम्मान कर गदा भेंट किया । इसके साथ साथ ही समाजसेवी संजय शुक्ल सहित अन्य अतिथियों का भी समिति द्वारा सारस्वत सम्मान किया गया । रामलीला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि अतिथि अभिनन्दन सिंह ने कहा कि रामलीला को देखने के बाद उसको आत्म साथ करें भगवान राम के आदर्श का अनुसरण करें एसे कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मंचों पर मंचन करना बहुत बड़ी बात है गांव में कार्यक्रमों में कलाकारों/पात्रों को बेझिझक अभिनय करना बड़ी बात है । निश्चित ही कलाकार प्रशंसा के पात्र होते हैं ।समाजसेवी संजय शुक्ला, रामलीला को प्रेम सदभाव का प्रतीक बताया तथा सभी कलाकारों का उत्साह वर्धन किया ।इस मौके पर भानु प्रताप सिंह,, अरविंद दुवे, राजेश मिश्र, धीरज त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, मोहम्मद शमीम अंकित तिवारी श्याम तिवारी,लालजी दुवे हनुमान दुवे आदि रहे। संचालन राजकुमार द्विवेदी व पत्रकार अरविन्द दुबे ने संयुक्त रूप से किया ।आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत दुबे फौजी ने किया ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































