V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बिग बी गांव में बही भक्ति रस गंगा

रामायण सत्संग का 67 वर्ष पूरा
प्रतापगढ़। बिग बी यानी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबू पट्टी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले 67 वर्षो से दीपावली में अमावस्या पर्व के दूसरे दिन यानी परेवा को होता आ रहा है। यहां पर आयोजित राम कथा में  मानस सूर्य की उपाधि से देश में ख्याति लब्ध रहे स्व सूर्य प्रकाश सूर्य के पुत्र राम भद्र मिश्र ने राम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की राम कथा के माध्यम से मनुष्य अपना यह लोक ही नही परलोक भी सुधार कर सकता है। इस राम कथा को सुनने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का संचालन चंडी सहाय मिश्र ने किया और आभार पुरषोत्तम द्विवेदी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल मिश्र, अनंत प्रसाद मिश्र, अवधेश तिवारी, अमितेंद्र श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, आसाराम मिश्र, गया प्रसाद मिश्र, मीनाक्षी श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव,  शिवमोहन लाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, पंकज शुक्ल, लालजी पटेल, अपूर्व द्विवेदी, अमृत लाल सरोज , कुंभू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रामायण सत्संग का 67 वर्ष पूरा
प्रतापगढ़। बिग बी यानी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबू पट्टी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले 67 वर्षो से दीपावली में अमावस्या पर्व के दूसरे दिन यानी परेवा को होता आ रहा है। यहां पर आयोजित राम कथा में  मानस सूर्य की उपाधि से देश में ख्याति लब्ध रहे स्व सूर्य प्रकाश सूर्य के पुत्र राम भद्र मिश्र ने राम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की राम कथा के माध्यम से मनुष्य अपना यह लोक ही नही परलोक भी सुधार कर सकता है। इस राम कथा को सुनने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का संचालन चंडी सहाय मिश्र ने किया और आभार पुरषोत्तम द्विवेदी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल मिश्र, अनंत प्रसाद मिश्र, अवधेश तिवारी, अमितेंद्र श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, आसाराम मिश्र, गया प्रसाद मिश्र, मीनाक्षी श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव,  शिवमोहन लाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, पंकज शुक्ल, लालजी पटेल, अपूर्व द्विवेदी, अमृत लाल सरोज , कुंभू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment