प्रयागराज। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली के शुभ अवसर पर रात्रि 9:00 बजे 1001 दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम हर साल की तरह इस साल भी करेली दुर्गा पूजा पार्क नई पानी की टंकी में आयोजित हुआ। दीप उत्सव के कार्यक्रम में करेली निवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्वजों से प्राप्त प्रकाश की पूजा का पावन पर्व दीपावली हमारी संस्कृति है एवं समृद्धि का आह्वान है। घरों में दीपावली के दिन मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करके वह सुख समृद्धि मैं बढ़ोतरी करती हैं।
लोगों ने सामूहिक दीप जलाकार एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दिया। इस कार्यक्रम में शामिल ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव (बच्चा ), सुमित श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम, (शगुन )अंशु श्रीवास्तव, राजू चतुर्वेदी, देवेंद्र सहाय मौर्य, संजय अग्रवाल, कुसुम विशाल जायसवाल, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































