लोकमित्र ब्यूरो नैनी (प्रयागराज)। सैम हिग्गिन बॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, (पूर्ववर्ती इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट) का 13वाँ दीक्षान्त समारोह 27 अक्तूबर को सुबह 10.00 बजे दीक्षान्त समारोह स्थल पर आयोजित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि मलंकारा आर्थोडक्स सीरियन चर्च, मुम्बई के मेट्रोपोलिटन गीवर्गीज मार कोरिलॉस होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुआट्स कुलाधिपति डा. जे.ए. ओलीवर करेंगे। 13वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 व 2022 के पासआउट छात्र-छात्राओं को स्नातक की 6485, परास्नातक की 6890, पीएचडी की 388 एवं डिप्लोमा की 355 उपाधियाँ वितरित की जायेंगी। साथ ही अपने बैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को 411 स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान किये जायेंगे। समारोह में यू0एस0ए0, नेपाल, घाना, लीबिया, इराक, भूटान आदि के 121 छात्रों को भी डिग्री वितरित की जायेगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें