V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सुरीले वाद्य यंत्रों से छात्र छात्राओं ने मोहा मन

जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन
प्रयागराज। आज जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैंड प्रतियोगिता बालक बालिका का आयोजन के पी इन्टर कालेज के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ योगेंद्र सिंह संयोजक नगर उत्तर संभाग और प्रधानाचार्य केपी इंटर कॉलेज प्रयागराज थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे सभी छात्र छात्राओं को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया तथा यह बताया कि छात्रों का सर्वांगीण विकास विद्यालयों के माध्यम से ही संभव होता है। जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़कर हिस्सा लें और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में अपने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी वेद राजपाल थे एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार खरे ने किया। इस अवसर पर खेल सचिव बृजेश श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, मुकेश कुमार ,सुमन वर्मा तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज की बैंड पार्टी ने प्रथम तथा के पी इंटर कॉलेज की बैंड पार्टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज  की बैंड पार्टी प्रथम स्थान पर तथा   के पी इंटर कॉलेज की बैंड पार्टी द्वितीय स्थान पर रही।  प्रतियोगिता में सोमनाथ बरन, श्रीमती पूर्णिमा निरखी एवं  विद्यालयों के शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन
प्रयागराज। आज जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैंड प्रतियोगिता बालक बालिका का आयोजन के पी इन्टर कालेज के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ योगेंद्र सिंह संयोजक नगर उत्तर संभाग और प्रधानाचार्य केपी इंटर कॉलेज प्रयागराज थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे सभी छात्र छात्राओं को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया तथा यह बताया कि छात्रों का सर्वांगीण विकास विद्यालयों के माध्यम से ही संभव होता है। जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़कर हिस्सा लें और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में अपने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी वेद राजपाल थे एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार खरे ने किया। इस अवसर पर खेल सचिव बृजेश श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, मुकेश कुमार ,सुमन वर्मा तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज की बैंड पार्टी ने प्रथम तथा के पी इंटर कॉलेज की बैंड पार्टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज  की बैंड पार्टी प्रथम स्थान पर तथा   के पी इंटर कॉलेज की बैंड पार्टी द्वितीय स्थान पर रही।  प्रतियोगिता में सोमनाथ बरन, श्रीमती पूर्णिमा निरखी एवं  विद्यालयों के शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment