प्रयागराज। चौधरी अमरनाथ क्रिकेट क्लब ने मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी को 43 रन से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए है। इस जीत में पवन पांडेय की अचूक गेंदबाजी ( 6 – 2 – 23 – 4) करते हुए अहम भूमिका निभाई है। चौधरी नौनिहाल क्लब बी के विराट जायसवाल ने भी उम्दा गेंदबाजी ( 8 – 3 – 18 – 4) किया लेकिन अपनी टीम को जीत न दिला सके।
शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी अमरनाथ क्रिकेट क्लब ने 39.4 ओवर में 171 रन ( संस्कार राय 49, विवेक कुमार सिंह 37, हर्ष कुमार 30 अविजित रन, विराट जायसवाल 4/18, आर्यन सुदर्शन 2/45, अपोहन सूर्यमणि प्रकाश 1/33 ) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी की पूरी टीम 34.4 ओवर में 128 रन ( भावेश तिवारी 23, देवाशीष पांडेय 18, आर्यन सुदर्शन 14 नाबाद, हर्षित सिंह चंदेल 12 रन, पवन पांडेय 4/23, उज्जवल सिंह 2/26, आयुष्मान पांडेय 1/08, श्रेष्ठ 1/18, हर्ष कुमार 1/24 ) पर सिमट गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व प्रितेश सोनकर ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































