तीन दिन उपवास पर रहकर देंगे डटे रहने का संदेश
संगठन ने चेतावनी दी है कि किसी अनहोनी का जिम्मेदार होगा प्रशासन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। दो महीने से हक के लिए सत्याग्रह आंदोलन चला रहे मेजा कताई मिल के श्रमिकों ने दीपावली पर्व पर तीन दिन उपवास पर रहने का निर्णय लिया है। श्रमिक संगठन नेता राम प्रताप पांडेय ने बताया कि सत्ता के जिम्मेदार अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं लेकिन अब मजदूर भी पीछे हटने वाले नही हैं।इस आंदोलन को अंतिम सांस तक जारी रखने के संकेत दिए हैं।
सत्याग्रह आंदोलन के क्रम में अनवरत धरना पर बैठे श्रमिक शासन एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा एवं उदासीनता से छुब्ध एवं दुखी हैँ। श्रमिक नेता राम प्रताप पांडेय ने कहा कि हम अपनी मांगों के समर्थन में दीपावली के पर्व पर धरना स्थल पर 3 दिन अर्थात 23, से 25 अक्टूबर को सामूहिक उपवास करेंगे। उपवास के दौरान प्रथम दिन जल,चाय पीकर बैठेंगे, दूसरे दिन केवल जल पीकर उपवास पर रहेंगे और तीसरे दिन निराहार बिना जल के उपवास पर रहेंगे। इस दौरान यदि किसी आंदोलनकारी के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी।बता दें कि मेजा कताई मिल के श्रमिक अपनी मांगों के समर्थन में उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता कराने हेतु 16 अगस्त से सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे हैं। माननीय मंत्री एवं शासन द्वारा बराबर मिल श्रमिकों की उपेक्षा की जा रही है । उपवास पर बृद्ध श्रमिक कृपा शंकर शुक्ल, श राम प्रताप पांडे, शिव चंद्र यादव, कड़े नाथ पांडे, रघुनंदन गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप गौतम, सूर्यमणि यादव, राम बहादुर यादव, नवयुवक सुरेश सहित कई श्रमिक अपनी इच्छा अनुसार उपवास पर बैठेंगे । उपवास पर बैठे श्रमिकों की देखरेख यूनियन के संयुक्त मंत्री अशोक मिश्रा करेंगे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































