V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आयोजनों से ही निखरती हैं प्रतिभाएं

कालेज में आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता
विभिन्न श्रेणी के प्रतियोगियों को किया गया पुरष्कृत
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। देश मे ब्रत और त्योहारों की परम्पराओं की श्रृंखला में धनतेरस और प्रकाश पर्व दीपावली की अपनी विशिष्ट पहचान रही है।सनातन मान्यताओं में धनतेरस सहित अन्य त्योहारों पर रंगोली बनाने का चलन  रहा है,जिसे शुभकारी बताया गया है।श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज कठौली में बच्चों द्वारा दीपावली से पूर्व रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।  रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 5से लेकर 12तक के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता राजू यादव, काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य कीर्ति प्रकाश द्विवेदी शामिल रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 12, कक्षा 11, कक्षा 9के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सांत्वना पुरस्कार कक्षा 10और कक्षा 8को मिला।  कार्यक्रम में बोलते हुए राजू यादव  ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सी प्रतिभायें छिपी हैँ उनको उपयुक्त मौका मिलने की जरुरत है। यह कालेज स्थापना काल से ही अनुशासन और  गरिमा  बना कर चल रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा कोरोना के बाद से बच्चों की पढ़ाई की  छमता घटी है। इस प्रकार के  आयोजन होने से बच्चों की क्षमता वृद्धि होती है। मौके पर रसायन राय, बालेंद्र गौतम, शिव बाबू सिंह,संजय कुमार, सुमित पांडेय, सोमेश द्विवेदी, रवि यादव,हरी ओम चौरसिया, पूर्णिमा शुक्ला, आशीष, मुकेश श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
Attachments are

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कालेज में आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता
विभिन्न श्रेणी के प्रतियोगियों को किया गया पुरष्कृत
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। देश मे ब्रत और त्योहारों की परम्पराओं की श्रृंखला में धनतेरस और प्रकाश पर्व दीपावली की अपनी विशिष्ट पहचान रही है।सनातन मान्यताओं में धनतेरस सहित अन्य त्योहारों पर रंगोली बनाने का चलन  रहा है,जिसे शुभकारी बताया गया है।श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज कठौली में बच्चों द्वारा दीपावली से पूर्व रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।  रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 5से लेकर 12तक के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता राजू यादव, काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य कीर्ति प्रकाश द्विवेदी शामिल रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 12, कक्षा 11, कक्षा 9के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सांत्वना पुरस्कार कक्षा 10और कक्षा 8को मिला।  कार्यक्रम में बोलते हुए राजू यादव  ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सी प्रतिभायें छिपी हैँ उनको उपयुक्त मौका मिलने की जरुरत है। यह कालेज स्थापना काल से ही अनुशासन और  गरिमा  बना कर चल रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा कोरोना के बाद से बच्चों की पढ़ाई की  छमता घटी है। इस प्रकार के  आयोजन होने से बच्चों की क्षमता वृद्धि होती है। मौके पर रसायन राय, बालेंद्र गौतम, शिव बाबू सिंह,संजय कुमार, सुमित पांडेय, सोमेश द्विवेदी, रवि यादव,हरी ओम चौरसिया, पूर्णिमा शुक्ला, आशीष, मुकेश श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
Attachments are

Leave a Comment