रंगोली प्रतियोगिता में 7वीं के छात्र प्रथम , 8वीं एवं तीसरी कक्षा के छात्र द्वितीय स्थान पर
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। दीपावली के अवसर पर चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मनुकापुरा में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ रंगोली प्रतियोगिता ,रामलीला के मंचन के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी। स्कूल के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा दीप पर्व आधारित क्लास वाइज़ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे कक्षा 7 के क्लास टीचर रूप नाथ सिंह के निर्देशन में छात्र – छात्राओं द्वारा बनायी गई संयुक्त रंगोली को प्रथम स्थान मिला है। कक्षा 8 के क्लास टीचर मंगला प्रसाद तथा कक्षा 3 की क्लास टीचर रितुराज के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा बनायी गई रंगोली बराबर अंक पाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। रामलीला आधारित विभिन्न पहलुओं का बच्चों द्वारा प्रभावी मंचन किया गया। बच्चों की आकर्षक रंगोली एवं भगवान राम पर आधारित कार्यक्रम एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार के आकर्षक डान्स एवम् अभिनव की भरपूर सराहना करते हुए स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर सुधांशु मिश्र ने समस्त शिक्षकों एवं छात्रों की सराहना की है। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल के कोआर्डिनेटर प्रशांत श्रीवास्तव ने किया तथा विशेष निगरानी प्रिंसिपल सौभिक सरकार एवं डी एन तिवारी ने किया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































