अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा फाईन आर्ट्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव-2022 को भव्य बनाने के लिए चल रही पाँच दिवसीय कलात्मक चित्रण एवं रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार को भव्य दीपदान के निर्माण में राष्ट्रीय पक्षी मोर के स्वरूप को चित्रित किया गया। दीपोत्सव स्थल पर मुख्य मंच पर प्रज्जवलित होने वाला यह दीप अपने आप में एक व्यापक संदेश देगा। चित्रण कार्यशाला के आयोजन सचिव श्रीमती सरिता सिंह एवं आशीष प्रजापति ने बताया कि अनुप्रयोज्य सामग्रियों जिसमें लकड़ी, मिट्टी, फेवीकोल, पुवाल एवं रंग आदि का प्रयोग करते हुए आकर्षक चित्रण कार्य किया गया है।कार्यशाला की संयोजिका फाईन आर्ट्स विभाग की डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि निर्मित होने वाला इस दीप की प्रमुख विशेषता स्वदेशी तकनीक रही है, जिसमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतः सोच की प्रवृत्ति के आधार पर स्वरूप को चित्रित किया गया है। ं समन्वयक फाईन आर्ट्स विभाग के प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाईन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित हो रहा भव्य दीपदान राष्ट्रीय पक्षी मोर के थीम पर आधारित होने के साथ दीप प्रज्जवलन के साथ ही विश्व में विभिन्न प्रकार के पक्षियों के संरक्षण का संदेश देगा। हमें हर प्रजाति के पक्षियों को संरक्षित करना है। छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित स्वरूप कलात्मक विधा पर आधारित है जोकि उपस्थित जन समूह के मन को अहलादित करेगा। साथ ही मूर्ति कला के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभु श्रीराम के परिवार की प्रतिमा का आकर्षक निर्माण किया जा चुका है जोकि राम की पैड़ी पर मुख्य मंच के सामने स्थापित होगा।कलात्मक चित्रण एवं रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्रमुख रूप से प्रो0 आशुतोष सिंन्हा, प्रो0 मृदुला मिश्रा, डाॅ0 प्रिया कुमारी, डाॅ0 अलका श्रीवास्तव, डाॅ0 शर्मिष्ठा घोष, श्रीमती कविता पाठक, भवदीय के प्राचार्य डाॅ0 रजनीश श्रीवास्तव के साथ गैरशैक्षणिक कर्मचारी विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओ को प्रोत्साहित किया गया।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य दीपदान निर्माण में राष्ट्रीय पक्षी मोर को चित्रित किया
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा फाईन आर्ट्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव-2022 को भव्य बनाने के लिए चल रही पाँच दिवसीय कलात्मक चित्रण एवं रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार को भव्य दीपदान के निर्माण में राष्ट्रीय पक्षी मोर के स्वरूप को चित्रित किया गया। दीपोत्सव स्थल पर मुख्य मंच पर प्रज्जवलित होने वाला यह दीप अपने आप में एक व्यापक संदेश देगा। चित्रण कार्यशाला के आयोजन सचिव श्रीमती सरिता सिंह एवं आशीष प्रजापति ने बताया कि अनुप्रयोज्य सामग्रियों जिसमें लकड़ी, मिट्टी, फेवीकोल, पुवाल एवं रंग आदि का प्रयोग करते हुए आकर्षक चित्रण कार्य किया गया है।कार्यशाला की संयोजिका फाईन आर्ट्स विभाग की डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने बताया कि निर्मित होने वाला इस दीप की प्रमुख विशेषता स्वदेशी तकनीक रही है, जिसमें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतः सोच की प्रवृत्ति के आधार पर स्वरूप को चित्रित किया गया है। ं समन्वयक फाईन आर्ट्स विभाग के प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाईन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित हो रहा भव्य दीपदान राष्ट्रीय पक्षी मोर के थीम पर आधारित होने के साथ दीप प्रज्जवलन के साथ ही विश्व में विभिन्न प्रकार के पक्षियों के संरक्षण का संदेश देगा। हमें हर प्रजाति के पक्षियों को संरक्षित करना है। छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित स्वरूप कलात्मक विधा पर आधारित है जोकि उपस्थित जन समूह के मन को अहलादित करेगा। साथ ही मूर्ति कला के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभु श्रीराम के परिवार की प्रतिमा का आकर्षक निर्माण किया जा चुका है जोकि राम की पैड़ी पर मुख्य मंच के सामने स्थापित होगा।कलात्मक चित्रण एवं रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्रमुख रूप से प्रो0 आशुतोष सिंन्हा, प्रो0 मृदुला मिश्रा, डाॅ0 प्रिया कुमारी, डाॅ0 अलका श्रीवास्तव, डाॅ0 शर्मिष्ठा घोष, श्रीमती कविता पाठक, भवदीय के प्राचार्य डाॅ0 रजनीश श्रीवास्तव के साथ गैरशैक्षणिक कर्मचारी विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओ को प्रोत्साहित किया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें