Logo

पार्टी की नीतियो को आमजन तक पहुंचाएं: लाल साहब

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक जिला मुख्यालय के प्रधान कार्यालय प्रताप सदन में सम्पन्न हुई। संचालन जिला सचिव विपिन सिंह ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ प्रशांत गुप्ता द्वारा राजाभइया की पार्टी की नीतियों व उद्देश्यो को विस्तार पूर्वक बताया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी के प्रतिनिधि अनिल सिंह लाल साहब व जनसत्ता दल के जिलाउपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी रहे। जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा 51 सदस्यीय कमेटी का विस्तार किया गया। पार्टी द्वारा व्यापारियो के हर लड़ाई में साथ देने की बात कही गयी। व्यापारियो के सम्मान में कभी भी कमी नही आयेगी उसका आश्वासन जिलाध्यक्ष द्वारा दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अनिल सिंह लाल साहब ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के विस्तार पर चर्चा की। सहप्रभारी विवेक त्रिपाठी ने कहा व्यापारियो के सम्मान मे साथ है और रहेंगे। बैठक में जिला सचिव संतोष द्विवेदी, एमएलसी मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा, विवेक सिंह, प्रवीन चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, गिरेन्दर सिंह, विकास गुुप्ता, प्रकाश मिश्रा, समीम अहमद, लालमणि मिश्रा, प्रकाश उमरवैश्य, संजय श्रीवास्तव, विपिन वैश्य, मोहित वैश्य, इन्द्रजीत उपाध्याय, सिंकदर अली नवनियुक्त समस्त पदाधिकारीगण एवं समस्त सदस्यो ने शपथ ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.