शशांक मिश्रा को मिला 68 मत व योगेश पांडेय को मिला 41 मत जिसमंे 6 मत रहा अवैध
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश पांडेय को हराकर शशांक मिश्र प्रमुख पद पर काबिज हो गये। करीब डेढ़ साल पहले ब्लाक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए मुल्हपुर नई बाजार से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश पांडेय जो पिछले वर्ष ब्लाक प्रमुख बहरिया रहे कुलदीप पांडेय के भाई हैं। दूसरे सराय जोधराय गांव से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य शशांक मिश्र ने भाजपा से अपनी दावेदारी ठोकी थी। काफी जद्दोजहद के बाद शशांक मिश्र बीजेपी से टिकट पाने में कामयाब रहे। दोनों प्रत्याशियों नें ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा था। जिसमें योगेश पांडेय नें शशांक मिश्र को 12 मतों से पराजित कर दिया और बहरिया के ब्लाक प्रमुख बन गए थे। करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद ब्लाक प्रमुख का चुनाव हारे प्रत्याशी शशांक मिश्र ने ब्लॉक में हो रहे कार्य की अनियमितता बताकर करीब 104 बीडीसी सदस्यों को डीएम कार्यालय पेश करके अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिला प्रशासन द्वारा 16 सितंबर को शक्ति परीक्षण के लिए दिनांक निर्धारित कर दिया था। लेकिन शक्ति परीक्षण के ठीक एक दिन पहले मौजूदा ब्लाक प्रमुख योगेश पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद ब्लाक प्रमुख बहरिया का पद खाली हो गया। उसी के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को फिर से चुनाव कराने का शासनादेश जारी हुआ। इस उपचुनाव में भी पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश पांडेय व पिछली बार चुनाव हारे प्रत्याशी शशांक मिश्र दोनों प्रतिद्वंदी फिर मैदान में आ गये। दोनों प्रत्याशियों के लिए प्रतिष्ठा बनी ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए जोर लगा दिया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे जब मतदान की प्रक्रिया चालू हुई तो करीब एक घंटे तक एक भी मतदान नहीं हुआ। उसके बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपना अपना मत देकर मतदान स्थल पर बैठ गये। उसके थोड़ी देर बाद एक-एक मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचते रहे और 115 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे के बाद वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई। थोड़ी ही देर बाद चुनाव अधिकारी विनोद कुमार शर्मा नें शशांक मिश्र को 27 मतों से विजयी घोषित कर दिया। वहीं बाहर समर्थकों को जैसे ही पता चला कि शशांक मिश्र ब्लाक प्रमुख बन गये। तो समर्थकों ने शशांक मिश्र को फूल मालाओं से लाद दिया। चुनाव में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना होने पाए। इसके लिए पुलिस बल व प्रशासन के लोग पूरे दिन सड़क पर गश्त करते रहे चुनाव को सुचारू से कराने के लिए सीओ फूलपुर मनोज कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय, एसडीएम फूलपुर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, एसपी क्राइम सतीश चंद्र और थानाध्यक्ष बहरिया रमेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ तथा सर्किल के थानों के फोर्स के अलावा एक बटालियन पीएसी के जवान ब्लॉक मुख्यालय पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। जीते प्रत्याशी शशांक मिश्र को प्रमाण पत्र के लिए पुलिस के अधिकारी अपने साथ डीएम प्रयागराज के यहाँ लेकर चले गये।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें