लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। जय श्रीराम सेवा समिति के द्वारा आज से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्रृंग्वेरपुर महोत्सव की कुशलता के लिए शुक्रवार को गंगा पूजन और आरती उतारी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया। माँ गंगा की पूजा अर्चना मे साधु संत समाज और स्थानीय लोग उपस्थिति रहे। बता दें शुक्रवार को श्रृंग्वेरपुर महोत्सव की कुशलता के लिए आयोजित गंगा पूजन और आरती मे भगवती गंगा की विधिवत पूजन अर्चना की गई। वेद आचार्याे के द्वारा संस्कृत के श्लोक से श्रृंग्वेरपुरधाम गुंजायमान होता रहा। सर्वप्रथम कलश और वेदी पूजन किया गया। जिसके बाद देवी भगवती को पुष्प, वस्त्र और दुग्ध से स्नान कराया गया। मां भगवती को प्रसाद चढ़ाकर समाज कल्याण के लिए प्रार्थनाएं की गई। इसी के साथ गंगा मैया और जय श्रृंग्वेरपुर धाम के नारो से सम्पूर्ण क्षेत्र गुनाजायमान हो उठा। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि कथवाचक देवव्रत महाराज ने मां गंगा का बखान किया। उन्होने कहा कि मां गंगा की आरती व पूजन से सभी कष्टों को हरती है। सुबह शाम आरती करने से शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। बिना आरती के भक्तो की पूजा अधूरी रहती है। कार्यक्रम का संचालन जय श्रीराम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 बी0के0 कश्यप ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया की महोत्सव का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है। आभार कार्यक्रम संयोजक अटल त्रिपाठी ने जताया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्याम उपाध्याय, प्रदीप केशरवानी, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र, कार्यकारिणी अध्यक्ष शिव उपाध्याय, अमृत निषाद, निर्मल बाबा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थिति रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें