सांगीपुर। स्थानीय बाजार के कटरा रोड पर साहित्यकार यज्ञ कुमार सिंघम के संयोजन में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विधाओं के कवियों ने काव्य पाठ करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों पर करारा प्रहार किया तथा देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मजबूती के लिए रचनाएं प्रस्तुत की । कार्यक्रम की शुरुआत रवि कांत शून्य की वाणी वंदना से हुई, उसके बाद उत्तराखंड से पधारे कवि आकाश प्रभाकर ने राष्ट्रीय रचनाएं पढ़कर मंच को ऊंचाइयों दी ,उसके बाद बाल कवित्री मिनी पांडेय ,हेमंत शुक्ला, लल्ला सिंह ,हरिवंश शुक्ल शौर्य, अनूप त्रिपाठी, केसरी नंदन शुक्ल ,यज्ञ कुमार पांडेय ने विभिन्न प्रकार की कविताऐ पढी ।मुख्य अतिथि के रुप में पधारे समाजसेवी अमरनाथ पांडेय ने कहा कि कवि समाज के दर्पण होते हैं वह राष्ट्र को नई दिशा देने में भी सक्षम होते हैं। विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे डॉ केसरी नंदन शुक्ल ने कवियों की रचनाओं को प्रोत्साहित करते हुए सभी साहित्यकारों को अपने अपने कर्तव्य बोध का ज्ञान कराया। इस अवसर पर अनूप त्रिपाठी, पवन प्रखर, आकाश प्रभाकर ,उज्जड जौनपुरी, अमरनाथ पांडेय ,हेमंत शुक्ल को अंगवस्त्रम से आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया ।कवि सम्मेलन का संचालन हरिवंश शुक्ल शौर्य अध्यक्षता उज्जड़ जौनपुरी ने किया आभार आयोजक यज्ञ कुमार सिंहम ने जताया ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































