कसेरुआ रामलीला के दूसरे दिन का मंचन रहा भव्य*
देल्हूपुर । देल्हूपुर न्याय पंचायत अंतर्गत कसेरुआ ग्राम सभा में भगवान श्री राम चन्द्र जी का भव्य रूप से रामलीला का मंचन कार्यक्रम 8 अक्टूबर से चल रहा है।दूसरे दिन की रामलीला मंचन का कार्यक्रम सबसे पहले भगवान विष्णु जी की आरती से किया गया। मंचन का सबसे पहला दृश्य रावण व उसके साथ अन्य दोनों भाईयों द्वारा अमरत्व का वरदान प्राप्त करने के लिए भगवान ब्रम्हा जी के लिए यज्ञ से किया गया। रावण द्वारा विधि विधान से यज्ञ करने पर भगवान ब्रम्हा जी प्रसन्न होकर प्रकट होते हैं और रावण समेत तीनों भाइयों को उनके इच्छा स्वारूप वरदान देकर अदृश्य हो जातें हैं।वरदान प्राप्त होने पर रावण ऋषि मुनियों पर अत्याचार प्रारंभ कर देता है और अपने आपको भगवान घोषित कर देता है। इस तरह से रामलीला का दृश्य बढ़ते हुए माता पिता के अनन्य भक्त देव स्वारूप श्रवण कुमार का वध राजा अयोध्या के महाराजा दशरथ के शब्द भेदी बाण लगने से होने तक दिखाया गया।इस दृश्य के साथ दूसरे दिन का मंचन कार्यक्रम समाप्त हुआ। भगवान विष्णु का किरदार रामलीला समिति अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन सिंह परिहार, ब्रम्हा जी का अमरनाथ पटेल, रावण का मगन सिंह, कुंभकरण का अंकित पटेल ,भिभीषण का डाक्टर पप्पू मौर्य, राजा दशरथ का थान सिंह, श्रवण कुमार का सुपर स्टार पप्पू सिंह, पुरवासी का अमृत लाल पपिहा, सी बी सिंह ,डाक्टर दिलीप सरोज ,मंत्री का बच्चा पटेल आदि ने बहुत ही सुंदर तरीके से किरदार निभाया। इस अवसर समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट, नन्हें लाल श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, रामकिसुन पटेल, आशीष गौतम बी डी सी, शिवप्रसाद मौर्य, प्रदीप सरोज, गणेश सिंह विद्यार्थी, शिवप्रसाद पटेल, आदि क्षेत्र के सम्मानित नर नारी, बुजुर्ग व बच्चे मौजूद रहे।
आनलाइन रामलीला का मंचन भी बहुत से भक्त गणों ने परदेश में रहकर देखा ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































