दुर्गागंज। रानीगंज क्षेत्र के जयरामपुर दुर्गागंज में रविवार की रात हुई तेज बरसात के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। हालांकि उस समय घर में मौजूद सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान मालिक मो जावेद ने बताया कि रात करीब चार बजे बारिश तेज हो गई और अचानक कच्चे मकान की मिट्टी से बनी दीवार गिर से छत भी नीचे आ गिरी। जब हादसा हुआ तो परिवार के सदस्य अंदर ही सोए थे। मकान की एक ही दीवार गिरी, जिससे छत उसी तरफ झुक गई। गनीमत रही कि परिवार दूसरी तरफ था। जिससे उनका परिवार हादसे में बच गया।जावेद ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं मकान गिरने से घर में रक्खा कीमती सामान व राशन भी जमीदोज हो गया। उन्होने सरकार से सरकारी मदद मुहैया करवाकर छत दिलवाने का मांग किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































