कबाड़ी के हाथों बेची गई थी सरकारी किताबें, प्रधान ने किया था बरामद
सरकारी कार्यो में लापरवाही नही होगी क्षम्य,,-बीएसए
मंझनपुर कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अगियौना गांव में रविवार की सुबह सरकारी पुस्तकें काफी मात्रा में कबाड़ी को बेंची गई थी। जिस पर ग्राम प्रधान ने गांव के लोगों के साथ काफी मात्रा में सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ी के घर से बरामद किया था। सोशल पर विडियो वायरल होने के बाद बीएसए खुद जांच करने मौके पर पहुंचे थे। जहां देर रात किताब बेचने के मामले में बीएसए ने जूनियर की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर जांच बैठा दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा है कि सरकारी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही उनके द्वारा क्षम्य में नहीं होगी। इसलिए कर्मचारी सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। मंझनपुर तहसील इलाके के अगियौना गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सरकारी किताबें बीते रविवार की सुबह कबाड़ी के हाथों काफी मात्रा में सरकारी स्कूल की किताबें बेंची गई थी। जिस पर सूचना पर ग्राम प्रधान संदीप चौधरी ने कबाड़ी के घर से काफी मात्रा में सरकारी पुस्तकें बरामद किया था। जिस पर गांव के ही किसी ने किताब बेंचने की विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए बीएसए प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घंटों जांच पड़ताल किया। उसके बाद चले गए थे। देर शाम को बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने लापरवाही और अनिमियता मिलने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। वहीं पूरे मामले में बीएसए ने जांच बैठा दिया।बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया पाया गया कि सरकारी किताबें कबाड़ी को बेंची गई थी। जो कि गलत है। ये किताबें बाहर कैसे गई। इसकी बारीकी से जांच कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































