V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रेन से गिरने से गई युवक की जान

टिकुरी के पास हुआ हादसा, बहन के साथ जा रहा था दिल्ली
पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के डाउन लाइन रेलवे पटरी के किनारे एक किशोर का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गोविंदा (16) पुत्र राजीव राव थाना सदर गांव बसंतपुर जिला पुरनिया (बिहार) अपनी बहन सोनिया के साथ सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। मेजा थाना क्षेत्र के टिकुरी समहन गांव के समीप  वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे मेजा रोड चौकी प्रभारी रामभवन वर्मा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद प्रयागराज से वापस लौटी बहन ने बताया कि उसका भाई उसे दिल्ली छोड़ने जा रहा था, ना जाने कैसे वह ट्रेन से गिर गया। भाई की मौत पर बहन का रो रोकर बुरा हाल रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
टिकुरी के पास हुआ हादसा, बहन के साथ जा रहा था दिल्ली
पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के डाउन लाइन रेलवे पटरी के किनारे एक किशोर का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गोविंदा (16) पुत्र राजीव राव थाना सदर गांव बसंतपुर जिला पुरनिया (बिहार) अपनी बहन सोनिया के साथ सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। मेजा थाना क्षेत्र के टिकुरी समहन गांव के समीप  वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे मेजा रोड चौकी प्रभारी रामभवन वर्मा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद प्रयागराज से वापस लौटी बहन ने बताया कि उसका भाई उसे दिल्ली छोड़ने जा रहा था, ना जाने कैसे वह ट्रेन से गिर गया। भाई की मौत पर बहन का रो रोकर बुरा हाल रहा।

Leave a Comment