लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरी व छिनैती की घटनाओं से सोमवार को हडकंप का माहौल दिखा। पहली घटना शाम सात बजे कोठार मंगोलपुर निवासी स्व. सत्य नारायण दुबे की पुत्री खुशबू के साथ घटित हुई। वह शाम को मोबाइल पर बात करते हुए सगरा सुंदरपुर की तरफ से घर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मोबाइल छीन लिया। पीडिता के शोर मचाने पर अपाची सवार बदमाश भाग निकले। इसी कडी में लीलापुर थाना क्षेत्र के ही चमरूपुर तिराहे पर भोगापुर निवासी रामधनी सरोज ने पान की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने गुमटी तोडकर उसमें रखा तीन से चार हजार रूपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं कोठार मंगोलपुर के दिरगज का पुरवा निवासी फूलचंद्र पुत्र छोटेलाल के दरवाजे से अज्ञात बदमाश उसकी दो बकरी चोरी कर ले गये। इसी सिलसिले में खरगपुर थाना लीलापुर निवासी सोनू पुत्र समरजीत सिंह ने तहरीर दी है कि रविवार की रात अज्ञात बदमाश दुर्गा पूजा पाण्डाल मे रखे साउण्ड मशीन व मिक्सर मशीन चोरी कर ले गये। बदमाशों की हरकत पाण्डाल मे लगे सीसी टीवी में रिकार्ड भी हुई है। यह पाण्डाल थाने से महज सौ मीटर दूर ही लगाया गया है। हालांकि पुलिस इन घटनाओं से अनभिज्ञ बनी है। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी की ताबडतोड घटनाओं को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सोमवार को दिन भर लोगों के बीच सवाल खडा नजर आया।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

लीलापुर थाना क्षेत्र में चोरी की ताबडतोड घटनाआंे से मचा हडकंप
लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरी व छिनैती की घटनाओं से सोमवार को हडकंप का माहौल दिखा। पहली घटना शाम सात बजे कोठार मंगोलपुर निवासी स्व. सत्य नारायण दुबे की पुत्री खुशबू के साथ घटित हुई। वह शाम को मोबाइल पर बात करते हुए सगरा सुंदरपुर की तरफ से घर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मोबाइल छीन लिया। पीडिता के शोर मचाने पर अपाची सवार बदमाश भाग निकले। इसी कडी में लीलापुर थाना क्षेत्र के ही चमरूपुर तिराहे पर भोगापुर निवासी रामधनी सरोज ने पान की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने गुमटी तोडकर उसमें रखा तीन से चार हजार रूपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं कोठार मंगोलपुर के दिरगज का पुरवा निवासी फूलचंद्र पुत्र छोटेलाल के दरवाजे से अज्ञात बदमाश उसकी दो बकरी चोरी कर ले गये। इसी सिलसिले में खरगपुर थाना लीलापुर निवासी सोनू पुत्र समरजीत सिंह ने तहरीर दी है कि रविवार की रात अज्ञात बदमाश दुर्गा पूजा पाण्डाल मे रखे साउण्ड मशीन व मिक्सर मशीन चोरी कर ले गये। बदमाशों की हरकत पाण्डाल मे लगे सीसी टीवी में रिकार्ड भी हुई है। यह पाण्डाल थाने से महज सौ मीटर दूर ही लगाया गया है। हालांकि पुलिस इन घटनाओं से अनभिज्ञ बनी है। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी की ताबडतोड घटनाओं को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सोमवार को दिन भर लोगों के बीच सवाल खडा नजर आया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें