V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाघम्बरी श्री रामलीला कमेटी अल्लापुर द्वारा गणेश पूजन संपन्न

प्रयागराज। आज बाघम्बरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी अल्लापुर की रामलीला की शुरुआत श्री गणेश पूजा तथा श्रीगणेश भ्रमण कार्यक्रम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संरक्षक बलबीर गिरी जी महाराज रहे।
गणेश पूजन समिति के संयोजक एवं रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अध्यक्ष केशव नाथ मिश्र, मंत्री पंकज कुमार पांडे तथा कोषाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने पूरे विधि विधान से गणेश पूजन किया। संयोजक तथा उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि विघ्नविनाशक श्री गणेश जी पूरे रामलीला को निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराएंगे। उनके साथ साथ सहित कमेटी के संचालक मंडल के सदस्य रामनरेश तिवारी पिंडी वासा, यदुनाथ द्विवेदी , प्राणेश त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, धनंजय सिंह, राजेंद्र तिवारी दुकान जी, सुरेंद्र पाठक, महादेव द्विवेदी, ओम नारायण त्रिपाठी, सुधीर द्विवेदी, संजीव बाजपेई सहित अनेक लोगों ने गणेश पूजन में भाग लिया। पूजन के बाद श्री गणेश जी के साथ अल्लापुर क्षेत्र का मंत्रोच्चार से भ्रमण भी किया गया। इस अवसर पर अल्लापुर क्षेत्र के अनेक संभ्रांतगण तथा आम जनता ने गणेश भ्रमण में अपना भरपूर सहयोग किया। यह रामलीला  25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। आज बाघम्बरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी अल्लापुर की रामलीला की शुरुआत श्री गणेश पूजा तथा श्रीगणेश भ्रमण कार्यक्रम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संरक्षक बलबीर गिरी जी महाराज रहे।
गणेश पूजन समिति के संयोजक एवं रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अध्यक्ष केशव नाथ मिश्र, मंत्री पंकज कुमार पांडे तथा कोषाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने पूरे विधि विधान से गणेश पूजन किया। संयोजक तथा उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि विघ्नविनाशक श्री गणेश जी पूरे रामलीला को निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराएंगे। उनके साथ साथ सहित कमेटी के संचालक मंडल के सदस्य रामनरेश तिवारी पिंडी वासा, यदुनाथ द्विवेदी , प्राणेश त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, धनंजय सिंह, राजेंद्र तिवारी दुकान जी, सुरेंद्र पाठक, महादेव द्विवेदी, ओम नारायण त्रिपाठी, सुधीर द्विवेदी, संजीव बाजपेई सहित अनेक लोगों ने गणेश पूजन में भाग लिया। पूजन के बाद श्री गणेश जी के साथ अल्लापुर क्षेत्र का मंत्रोच्चार से भ्रमण भी किया गया। इस अवसर पर अल्लापुर क्षेत्र के अनेक संभ्रांतगण तथा आम जनता ने गणेश भ्रमण में अपना भरपूर सहयोग किया। यह रामलीला  25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी।
Attachments area

Leave a Comment