रानीगंज। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा गौरा मंडल के बूथ संख्या 295 पर मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल जी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजलि दी गई,जिसमें मंडल महामंत्री भाजपा अभिषेक सिंह जी,भाजयुमो महामंत्री शुभम तिवारी जी,प्रेमप्रकाश जी भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज बैरमपुर बूथ संख्या – 361 पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते रानीगंज विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए सरकार की संवेदना को झकझोरने का कार्य किया था। इसी क्रम में
दीनदयाल जी का ‘एकात्म मानवदर्शन’ एक ऐसा विचार है, जो विचारधारा के नाम पर द्वन्द्व और दुराग्रह से मुक्ति दिलाता है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































