V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से मिलती है सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा- प्रेमलता सिंह

पंडित जी ने दी देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा – रुचि केसरवानी
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के आयोजकत्व में शक्ति केंद्र संयोजक गौरी शंकर की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र तहसील वार्ड में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती  और मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री राजेश सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचि केसरवानी मौजूद रही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा मन की बात कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा मन की बात के कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मौजूद बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह ने कहा कि हम सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से सदैव राष्ट्रसेवा की तथा प्रधानमंत्री से देश की अखंडता, एकता और संस्कृति के प्रति प्रेरित करने वाले ओजस्वी वचनो से सदैव प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रुचि केसरवानी ने पंडित उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि पंडित जी ने एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उन्होंने देश और पार्टी के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिये। इस मौके पर प्रमुख रूप से यशोदा उपाध्याय,गायत्री शुक्ला,शिशिर श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश पाल,सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पंडित जी ने दी देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा – रुचि केसरवानी
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के आयोजकत्व में शक्ति केंद्र संयोजक गौरी शंकर की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र तहसील वार्ड में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती  और मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री राजेश सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचि केसरवानी मौजूद रही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा मन की बात कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दी। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा मन की बात के कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मौजूद बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह ने कहा कि हम सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से सदैव राष्ट्रसेवा की तथा प्रधानमंत्री से देश की अखंडता, एकता और संस्कृति के प्रति प्रेरित करने वाले ओजस्वी वचनो से सदैव प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रुचि केसरवानी ने पंडित उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि पंडित जी ने एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उन्होंने देश और पार्टी के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिये। इस मौके पर प्रमुख रूप से यशोदा उपाध्याय,गायत्री शुक्ला,शिशिर श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश पाल,सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment