अशोक राठौर होंगे इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी
गोरखपुर फैजाबाद सीट पर शिव मोहन होंगे संगठन का चेहरा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश के शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर अखिल भारतीय वित्तविहीन विद्यालय संगठन ने कवायद तेज कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी ने पदाधिकारियों की सहमति पर चुनावी पत्ते खोलते हुए इलाहाबाद झांसी शिक्षक विधान परिषद के लिए अशोक कुमार राठौर पर दांव लगाने की घोषणा की है।
अखिल भारतीय वित्तविहीन शिक्षक संगठन इससे पूर्व भी इस चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। इस चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी की सक्रियता बनी हुई है और खेमे से जुड़े शिक्षकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए वह प्रदेश व्यापी अभियान चला चुके हैं। पंकज तिवारी ने इलाहाबाद झांसी स्नातक सीट पर अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित कर बड़ा दांव चला है।उनकी मंशा है कि कई जनपदों को जोड़कर बनाये गए इस चुनावी क्षेत्र के उरई, जालौन, झांसी जनपदों के ममतदाताओं में बगैर पैठ जमाये जीत हासिल करना मुमकिन नही है।राठौर संगठन की इस सोच पर परफेक्ट चेहरा बताए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेशीय कार्यालय खानपुर में हुई, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संस्तुति पर चुनावी घोषणा की गई है। इसी कड़ी में गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शिव मोहन सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।यह जानकारी अखिल भारतीय वित्त विहीन विद्यालय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने देते हुए टीम को इस चुनाव में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































