दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य। केसरी पटेल
प्रयागराज। भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रयागराज के द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन सारस्वत पैलेस में किया गया जिसकी अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा* ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल में देश के नायक बनकर लोगों की सेवा के लिए कार्य किए और उन्होंने दिव्यांग भाई बहन और स्वच्छता प्रहरियों को सम्मान देकर समाज के अंदर उनका गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जहां विपदा है वहां भाजपा सेवा ही समर्पण के भाव से कार्यकर्ता खड़ा है क्योंकि हम राजपथ पर नहीं कर्तव्य पथ पर चलने वाले लोग हैं। इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा का कार्य सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती एवं पिछला मोर्चा क्षेत्रिय अध्यक्ष अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 10 ट्राई साइकिल, 30 कान की मशीन, 20 स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, 60 चश्मा, 15 वैशाखी, 6 ब्रेल किट, 5 व्हील चेयर, सहित 136 उपकरण वितरित किए गए।
आए हुए अतिथियों का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता विजयलक्ष्मी, सुभाष वैश्य, राजेश केसरवानी, विजय श्रीवास्तव, गौरी शंकर वर्मा, राम लखन, लकी साहू, रॉबिन साहू ,अविनाश मिश्रा, टपेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, सतीश प्रजापति, भरत निषाद, किशन चंद्र जायसवाल, क्षमा दुबे ,दीप माला, कल्पना शर्मा, सत्या जायसवाल, आयुष अग्रहरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































