मजदूर संगठन ने स्थगित की भूख हड़ताल, वार्ता से समाधान न निकला तो तेज होगा आंदोलन
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। कताई मिल मजदूरों का महीने भर से चल रहा सत्याग्रह आंदोलन वे नतीजा रहा। जिला प्रशासन ने आंदोलन के सापेक्ष आगामी 21 सितम्बर को मजदूर प्रतिनिधियों से वार्ता करने की जानकारी दी है। अमले द्वारा दी गई संजीवनी से संगठन आगामी 19 सितम्बर से आंदोलन के दूसरे चरण में होने वाली भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। मजदूर नेता राम प्रताप पांडेय ने कहा कि श्रमिकों के हक और मिल चालू कराने के लिए यदि बात नहीं बनी तो आगे आंदोलन को और धार दी जाएगी। मिल मजदूरों द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन में अनवरत धरना का गुरुवार को एक महीना पूरा हो गया है। दूसरे चरण के आंदोलन में आगामी 19 सितम्बर से संगठन भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था। जिला प्रशासन द्वारा सत्याग्रह आंदोलन को संज्ञान में लेते हुए कंपनी एवं मजदूरों की बात सुनने हेतु 21 सितंबर 2022 को एक बैठक जिला मुख्यालय पर बुलाई गई है ताकि शासन में त्रिपक्षीय वार्ता कराने हेतु रिपोर्ट भेजी जा सके। इसी क्रम में आज 15 सितंबर को धरना स्थल पर एक बैठक हुई, बैठक में विस्तृत रूप से विचार विमर्श करने के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि 19 सितंबर से भूख हड़ताल और खाली डब्बा बजाओ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। मजदूर नेता राम प्रताप पांडेय मंत्री कताई मिल मजदूर संघ ने कहा वार्ता के पश्चात यदि सकारात्मक परिणाम नहीं निकलेगा तो आंदोलन के क्रम में लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पुनः विचार करके आंदोलन को और धार दिया जाएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































